देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

गोरखपुर पीपीगंज रेलवे स्टेशन वोपर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों व शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा अन्य आपात स्थिति में तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।इस जागरूकता अभियान में एस आई मनीष राज, का.अनीषा यादव, गोल्डी, शिवांसी व संजना ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महिलाओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। एस आई मनीष राज ने बताया अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}