
श्रीमती आरती सिसौदिया द्वारा शिक्षा विभाग आलोट एवं जावरा का आहरण एवं संवितरण तथा बी ई ओ का पदभार ग्रहण किया गया
बाबूओं एवं शिक्षकों में हर्ष की लहर व्याप्त
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
श्रीमती आरती सिसौदिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढर द्वारा अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश क्रमांक/एफ 1/1/1/0968/2025/बी-4/दो- भोपाल दिनांक 22-06-2026 के पालन में राहुल मण्डलोई सहायक संचालक (शिक्षा) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी-रतलाम तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी-जावरा एवं आलोट के (आहरण संवितरण अधिकारी) वित्तीय प्रभारी का पदभार आज ग्रहण कर लिया गया। स्मरण रहे डी डी ओ राहुल मंडलोई का चयन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर होने से उन्हें कार्यमुक्त किये जाने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी-जावरा एवं आलोट का वित्तीय प्रभार (आहरण संवितरण अधिकारी) श्रीमती आरती सिसोदिया प्राचार्य, शा०उ०मा०वि० ढोढर को अन्य आदेश होने अथवा पद पूर्ति होने तक सौंपा गया है जिसका उक्त आदेश का तत्काल पालन करते हुए पदभार ग्रहण कर लिया गया है।
स्मरण रहे पूर्व डी डी ओ की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के बाबू लोग एवं क्षेत्र के सभी शिक्षकों में घोर विरोध होकर असंतोष व्याप्त था।
नई व्यवस्था से क्षेत्र के बाबूओं एवं शिक्षकों में अपार हर्ष की लहर व्याप्त होकर श्रीमती सिसौदिया से काफी अपेक्षाएं हैं। आशा है अब व्याप्त असंतोष दूर होकर सभी संतोष की सांस लेंगे और मेडम इस कसौटी पर खरी उतरेगी।



