नीमच
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत हार्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगे

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत हार्कियाखाल बालाजी के दर्शन करेंगे
नीमच, 06 जुलाई 2026। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत 7 जुलाई 2026 मंगलवार को नीमच जिले के हार्कियाखाल स्थित श्री बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री गहलोत प्रातः 8:00 बजे नागदा से प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:30 बजे हार्कियाखाल पहुंचकर श्री बालाजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11:00 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे।


