मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत आमजन को किया जागरूक

सीतामऊ पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत आमजन को किया जागरूक

सीतामऊ। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत शुक्रवार शाम सीतामऊ के लदुना चौराहा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी दिनेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने उपस्थित नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने लोगों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा ऑनलाइन लेनदेन करते समय पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी साइबर अपराधों से बचाव संबंधी संदेश प्रसारित किए गए। सीतामऊ पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}