समस्यामंदसौर जिलामल्हारगढ़

छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स में शौचालय का अभाव, दुकानदारों में नाराजगी

छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स में शौचालय का अभाव, दुकानदारों में नाराजगी

मल्हारगढ़। नगर के स्टेशन रोड पर छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर दुकानदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकानदारों का आरोप है कि कॉम्प्लेक्स निर्माण के दौरान शौचालय जैसी आवश्यक सुविधा की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

दुकानदारों का कहना है कि नियमों के अनुसार व्यावसायिक परिसर के निर्माण में शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक होता है, लेकिन शिवाजी कॉम्प्लेक्स में यह व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। इसके कारण व्यापारियों को शौचालय के लिए करीब 500 मीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और कार्य दोनों प्रभावित होते हैं।

जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी से नगर परिषद को करोड़ों रुपये की आय हुई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने नीलामी राशि जमा करने के साथ-साथ प्रतिमाह किराया भी देना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

व्यापारियों ने नगर परिषद से मांग की है कि शिवाजी कॉम्प्लेक्स में शीघ्र शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को होने वाली असुविधा दूर हो सके। उनका कहना है कि जनता की मेहनत की कमाई से नगर परिषद को राजस्व प्राप्त होता है, इसलिए नागरिक सुविधाओं पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}