संजीत में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया

संजीत में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया
मल्हारगढ़। क्षेत्र के ग्राम संजीत में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में बैंक का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बैंक प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों के बीच एक आत्मीय माहौल देखने को मिला।
स्थापना दिवस के इस अवसर पर ग्रामीणों ने बैंक के गरिमामय और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए इस मौके पर बैंक स्टाफ को भाजपा नेता शरद जैन द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रबंधन ने ग्रामीणों से बैंक की विभिन्न जन-कल्याणकारी और डिजिटल योजनाओं की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नए बैंक खाते खुलवाने की अपील की है, ताकि वे सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का सीधा लाभ ले सकें।
इस मौके पर बीएम हरीश बैरागी, बैंक कैशियर मुजफ्फर खान एवं बैंक के कर्मचारी सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



