ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल आदि साइबर सुरक्षा को लेकर सीतामऊ पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल आदि साइबर सुरक्षा को लेकर सीतामऊ पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक
सीतामऊ। साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस बल के योगदान के प्रति जागरूकता को लेकर सीतामऊ पुलिस द्वारा साइबर सेल पर पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस बल के योगदान के प्रति जागरूकता को लेकर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी तथा साइबर सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से स्वयं तथा अपने परिवार को साइबर अपराधों का शिकार बनने से कैसे बचाया जा सकता हैं।
कार्यक्रम के अतिथि परिचय संस्था के प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय ने कराया तथा सायबर सेल की सुरक्षा हेतु शपथ व्यायाम शिक्षक संजय चौहान ने दिलाई और आभार प्रदर्शन प्रबंधक पीयूष हरगोड़ ने व्यक्त किया।विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।



