सम्मानगरोठमंदसौर जिला

पंचशील के विद्यार्थियों ने किया चिकित्सको व चार्टर्ड एकाउंटेंट का सम्मान

पंचशील के विद्यार्थियों ने किया चिकित्सको व चार्टर्ड एकाउंटेंट का सम्मान

गरोठ‌।पंचशील विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस व चार्टेड एकाउंटेंट दिवस के अवसर पर गरोठ नगर के विभिन्न चिकित्सकों डॉ एस एस विजयवर्गीय , डॉ संजय पंजाबी , डॉ टी ए कुरेशी , डॉ किशोर परिहार, डॉ वी के वर्मा , डॉ गोपाल सिंह , डॉ , डॉ सुमन्त कुशवाहा डॉ दीपक रॉय, डॉ दशरथ सिंह जी डॉ हिमांशु चौहान, डॉ श्याम सेठिया,श्री एम एल कुशहवाह आदि व सीए आयुष दांनगढ़ का उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें सम्मान पत्र व गिफ्ट भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया

, इस अवसर पर विद्यालय निदेशक श्रीमान हेमंत पाटीदार ने कहा कि चिकित्सक धरती पर एक जीवित भगवान हैं, जो लोगों को नवजीवन प्रदान करता है ,उन्होंने माला पहनाकर चिकित्सकों व सीए का आभार व्यक्त किया।

सीए के बारे में बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति फाइनेंसियल एकाउंट्स, फाइनेंसियल एक्टिविटीज या उनसे जुड़े अन्य कार्यों को समझ कर बेहतर तरीके से उसको मैनेज करता है, उसे हम चार्टेड अकाउंटेंट (CA) कहते हैं। CA एक फाइनेंसियल एडवाइजर हैं, जो लोगों को टैक्स, बिज़नेस अकाउंट और फाइनेंस से जुड़ी सलाह देते हैं।

इस अवसर पर पंचशील के वरिष्ठ शिक्षक श्री नीरज पोरवाल श्री भरत शर्मा व अमोली, देवांगी, यशविन, मनन, स्नेहा, गौरीकृष्णा, निष्ठा, ऐंजल, वंशिका, खुशबू, भव्या, अबीर, आदि विद्यार्थी उपिस्थत रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}