मल्हारगढ़मंदसौर जिला

संजीत में विकास का नया दौर, बरसों बाद चमके मुक्तिधाम और कब्रिस्तान

जनसहयोग से बना पक्का शेड- ग्रामीणों ने जताया आभार

पिपलिया मंडी। ग्राम पंचायत संजीत में विकास कार्यों को लेकर ‌न‌ई ऊर्जा और गति देखने को मिल रही है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद स्थानीय मुक्तिधाम और कब्रिस्तान की सूरत बदलने जा रही है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इन स्थलों पर आखिरकार सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।अक्सर देखा जाता है कि बारिश के दिनों में कीचड़ और खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को खत्म करने के लिए एक ग्रामीणों ने जनसहयोग राशि जुटाकर मुक्तिधाम में एक पक्का और मजबूत छपरा (शेड) तैयार करवाया है।संजीत पंचायत द्वारा मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक पक्की सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, जिससे अब कीचड़ और रास्तों की समस्या पूरी तरह खत्म हो होगी।

ग्रामीणों को बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार और मिट्टी देने के दौरान होने वाली तमाम परेशानियों और असुविधाओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा।

इस के साथ ही दोनों जगहों पर हाई मास्क लाइट लगाई गई। ज्ञात हो कि सरपंच जुल्फीकार मेव ने इससे पहले भी गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया है। गांव में सीसी रोड, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य विकास कार्यों को गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान दिया है।

सरपंच का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलना चाहिए।वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान होने पर ग्राम पंचायत संजीत के सरपंच जुल्फीकार मेव और सचिव दशरथ मालवीय के प्रति ग्रामीणों ने गहरा आभार व्यक्त किया है। विकास की इस नई रफ्तार पर पूरी पंचायत और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}