गांधीसागर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.080 किग्रा अफीम व 2.5 किलोग्राम डोडा चुरा जप्त

गांधीसागर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.080 किग्रा अफीम व 2.5 किलोग्राम डोडा चुरा जप्त
भानपुरा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिसके पालन में अति.पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री आर एस मिश्रा व अनु.अधिकारी पुलिस गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीसागर निरी.तरुणा भारद्वाज एवं टीम द्वारा दिनांक 29/6/2026 को मुखबीर सुचना पर हिंगलाज रिसोर्ट के पास गांधीसागर भानपुरा रोड पर आरोपी नरेन्द्र पुरी पिता जगदीश पुरी उम्र 40 साल निवासी ग्राम कित्तूखेड़ी थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर के कब्जे से पेट पर लाल रंग के कपड़े से बांधे हुए पैकेट में 1.080 kg अफ़ीम व पास रखे नीले रंग के झोले में रखे 2.5 kg अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कुल कीमती 155000 रुपये जप्त करने में सफलता हासिल की गई ।
थाना गांधीसागर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मुखबिर सूचना पर दिनांक 29/6/26 को आरोपी के विरुद्ध उक्त कार्यवाही कर थाना गांधीसागर पर अप.क्रं.45/2026 धारा 8/15 ,18 एनडीपीएस का प्रकरण पंजिबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं डोडाचुरा के संबंध में विवेचना की जा रही है !
मंदसौर पुलिस नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के लिए प्रतिबद्ध एवं दृढ संकल्पित है।


