मंदसौर जिलासीतामऊ

मोहर्रम सौहार्द का बना प्रतीक: अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने सेवा देने वालों का किया भव्य सम्मान

मोहर्रम सौहार्द का बना प्रतीक: अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने सेवा देने वालों का किया भव्य सम्मान

साबिर पटेल

सीतामऊ:- मोहर्रम की 12वीं तारीख को निकाले गए पारंपरिक आलम के जुलूस के दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा समाज सेवा, व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मोहर्रम के दौरान लंगर का आयोजन करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और कमेटियों के पदाधिकारियों, सभी सबिलो के सदर ,आठ ताजियों की पंचायत के सदर , ताजिया निर्माण से जुड़े कारीगरों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सेवाएं देने वाले सभी लोगों का पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत-इस्तकबाल किया गया।

इस अवसर पर मोहर्रम के दस दिनों तक तथा लगातार 24 से 48 घंटे तक कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का भी विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित अधिकारियों में एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी दिनेश प्रजापति, तहसीलदार मोहित सिनम, तहसीलदार पंकज गंगवाल, थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति, कस्बा पटवारी विकास राठौर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा जनभागीदारी समिति सदस्य एवं पार्षद अनिल पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि पूरन दास बैरागी, निलेश भार्गव, परशुराम भार्गव सहित सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अनेक गणमान्य नागरिकों का भी अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा सम्मान किया गया।

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शमशेर खान मौलाना ने मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. फैयाजुर रहमान ने किया ओर नायब सदर इकबाल भाई ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}