बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की , नवनियुक्त डॉक्टर्स का किया अभिनंदन स्वागत

बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की , नवनियुक्त डॉक्टर्स का किया अभिनंदन स्वागत
शामगढ़- पंडित दीनदयाल चिकित्सालय सिविल परिसर स्थित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान स्थानीय चिकित्सकों स्टाफ की मौजूदगी में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल राजेश मेहता ने किया गयाश्रीमती मेहता ने कहा-“दो बूंद जिंदगी की” पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है , उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने तथा अभियान को सफल बनाने की अपील की , कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल आफिसर दरबार सिंह जी की उपस्थिति में नवनियुक्त डॉक्टरजन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन कर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित भारतीय जनता पार्टी परिवार के पार्टी पदाधिकारी गण – सदस्यगणों ने भी सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा सभी नागरिकों से स्वस्थ भारत–स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना सहयोग देने का आग्रह किया
इस दौरान (भारतीय जनता पार्टी परिवार) के मंडल पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के साथी गण , वरिष्ठजन मौजूद रहे



