समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 29 जून 2026 सोमवार

//////////////////////
जैविक हाट बाजार में 34540 रुपए से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय
रतलाम : रविवार, जून 28, 2026,

रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 15000 रुपये का विक्रय किया गया। श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध, श्री दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी द्वारा शहद 3820 रुपए का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 13000 रुपये का, श्री तेजराम सांखला द्वारा जैविक सब्जियां 1500 रुपये का, श्री प्रवीण पाटिल रतलाम द्वारा 820 रुपये का एवं श्री नंदकिशोर पटेल लुनेरा द्वारा जैविक गेहूं का विक्रय किया गया ।
जैविक हाट बाजार में कुल 34540 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।
==========
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बाल चिकित्सालय रतलाम में किया गया
रतलाम : रविवार, जून 28, 2026,

रतलाम जिले में पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील, सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरसी डामोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष सिंह, डब्लू एच ओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ रितेश बजाज , डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम निमांश बेबी ऑफ माता निमिषा पिता शिवम श्रीवास्तव, त्रिशान बेबी ऑफ माता प्रियंका पिता प्रमोद प्रजापति को पोलियो की दवा पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान 29 एवं 30 जून को भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सरला वर्मा, सैयद अली, निलेश चौहान, सुरेश जोशी, लोकेश वैष्णव, सोनम मंडलोई, डॉ गौरव बोरीवाल, डॉ प्रमोद प्रजापति, श्रीमती पुष्पा दडीग , राजेश्वरी डोडियार, संगीता गामड़, एएनएम आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
===========
रिंगनोद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
रतलाम : रविवार, जून 28, 2026,

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रिंगनोद नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता, श्री मुकेश गुर्जर की उपस्थिति किया में किया गया।
5 वर्ष तक की दो बूंद अवश्य पिलाएं इस हेतु अधिक जन जागरूकता का संकल्प लिया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



