समाचार मध्यप्रदेश नीमच 27 जून 2026 शनिवार

//////////////////////////
नशामुक्ति की दिशा में नशामुक्त भारत अभियान सराहनीय पहल है-श्री परिहार
नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम सम्पन्न
नीमच 26 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री श्रुति भयडिया के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्त भारत अभियान, ”विकसित भारत की पहचान” सप्ताह का समापन कार्यक्रम 26 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में बालक, बालिका छात्रावास शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रं.1 नीमच में मनाया गया। विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
अपर कलेक्टर श्री कलेश ने अपने उद्बोधन में कहा, कि युवा एवं बच्चें देश का भविष्य है, इन्हें नशे से बचानें के लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है, तभी नशा मुक्त भारत अभियान सफल हो सकेगा। इसके लिए शासन द्वारा नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे है।
मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा, कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत युवा पीढ़ी को नशे से बचाने, अवैध मादक प्रदार्थो के परिवहन एवं दुरूपयोग को रोकने एवं नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। नशाग्रस्त होने पर कई युवाओं की प्रतिभा नष्ट हो जाती है एवं उनका घर परिवार बर्बादी की ओर बढ जाता है। शासन द्वारा इस तरह के आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान में एक सरहानीय पहल है।
17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय विभाग रेडक्रास नशामुक्ति केन्द्र एवं अल्कोहलिक एनानिमस ग्रुप ने जिले में नशामुक्ति प्रदर्शिनी, चित्रकला प्रतियोगिता, जनजागरूकता कार्यक्रम, मास्टर वालिटियर्स प्रशिक्षण आयोजित कर सामूहिक नशामुक्ति शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य नशामुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से विधायक द्वारा वितरित कर ट्राफ्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील तिवारी, एवं आभार श्री विनीत दुबे ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री मोहनसिह राणावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल व्यास, वार्डन सुश्री दीपा वैष्णव, जिला समन्वयक श्री विनीत दुबे, श्री अभय जैन, श्री भुरालाल अहीर,डीडीआरसी, श्री डीसी पाटीदार, नशामुक्ति केन्द्र के प्रोजेक्ट डाईरेक्टर श्री सुनील तिवारी, श्री जीवन तिवारी, श्री दिनेश सैनी, श्री देवीलाल मौर्य, गुणवंत गोयल मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
==================
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट
खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम
नीमच ग्राम खिमला, जिला नीमच में ग्रीनको ग्रुप की 1920 मेगावाट पम्प स्टोरेज परियोजना नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। परियोजना की अनुमानित लागत 11 हजार 470 करोड़ रुपए है। परियोजना पर इन दिनों तेज गति से काम चल रहा है। इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 अक्टूबर 2023 को वर्चुअल कार्यक्रम में रखी गई थी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भी इस प्रोजेक्ट को मध्यप्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि बताया है। यह अपनी तरह की देश की सबसे बड़ी परियोजना है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को नीमच जिले के प्रवास दौरान खिमला में ग्रीनको ग्रुप द्वारा निर्माणाधीन इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की साईड विजिट कर कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे।
इस परियोजना से न केवल क्षेत्र की बिजली की आवश्यकता पूरी होगी, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना (PSP) की 1920 मेगावाट/10326 मेगावाट प्रति घंटे की स्टोरेज क्षमता है। परियोजना की अनुमानित लागत 11 हजार 470 करोड़ रुपए है। इस परियोजना में दो जलाशय शामिल हैं, गांधीसागर निचला जलाशय (पहले से मौजूद) और ऊपरी जलाशय (ग्रीनको ग्रुप द्वारा नया निर्माण किया जा रहा है)। इस योजना में गांधी सागर जलाशय के 1.24 टीएमसी पानी का पुनःपरिसंचरण द्वारा पुनःउपयोग की परिकल्पना की गई है। गांधी सागर जलाशय (मौजूदा निचला जलाशय) में पानी को पम्प करके प्रस्तावित पम्प स्टोरेज परियोजना के ऊपरी जलाशय में संग्रहित किया जाएगा और इसका उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा।
गांधी सागर जलाशय की कुल संग्रहण क्षमता 270.321 टीएमसी है। प्रस्तावित पम्प स्टोरेज परियोजना के ऊपरी जलाशय के घटक का भौगोलिक निर्देशांक अक्षांश 24° 31′ 6.89″ उत्तर तथा देशांतर 75° 30′ 56.12″ पूर्व में है तथा गांधी सागर निचले जलाशय (मौजूदा) का भौगोलिक निर्देशांक 24° 31′ 5.40″ उत्तर तथा 75° 32′ 5.28″ पूर्व में है। प्रस्तावित पीएसपी की रेटिंग 1920 मेगावाट है। परियोजना की चक्र दक्षता 79.44% के आसपास होने की उम्मीद है, जबकि मशीन की उपलब्धता 95% होगी।
80 किलोमीटर लम्बी एसीएसआर क्वाड बर्सिमिस कंडक्टर के साथ एक 420 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग करने का प्रस्ताव है।
यह लाइन उत्पादित बिजली की निकासी तथा पम्पिंग मोड के दौरान बिजली की आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश राज्य के नीमच में 400/220 केवी पीजीसीआईएल सबस्टेशन से जुड़ी होगी।
सड़क, रोजगार सुविधाएं, मलबा निपटान क्षेत्र आदि जैसे बुनियादी ढांचा मद के लिए आवश्यक भूमि सहित विभिन्न घटकों के निर्माण के लिए आवश्यक कुल भूमि का अनुमान लगभग 402.50 हेक्टेयर है, जिसमें वन भूमि क्षेत्र 402.50 हेक्टेयर और गैर-वन भूमि क्षेत्र 100.54 हेक्टेयर है, जिसे निर्माण के दौरान अस्थायी उपयोग के लिए अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है। बुनियादी ढांचे के विकास सहित 3.5 वर्ष की अवधि के भीतर परियोजना का निर्माण करने का प्रस्ताव हैप्रस्तावित योजना में 1.90 टीएमसी सकल भंडारण क्षमता वाले ऊपरी जलाशय के निर्माण के लिए अधिकतम 35 मीटर ऊंचाई के डामर फेस रॉकफिल बांध/तटबंध का निर्माण शामिल होगा।
ऊपरी जलाशय में स्थित ट्रैश रैक और गेटों के साथ प्रदान की गई इंटेक संरचना से आठ स्वतंत्र पेनस्टॉक/प्रेशर शाफ्ट टेकऑफ किए जाएंगे। सतही विद्युत गृह, सेवन संरचना के नीचे की ओर स्थित होगा तथा इसमें कुल नौ वर्टिकल-एक्सिस रिवर्सिबल फ्रांसिस प्रकार की इकाइयां होंगी, जिनमें से प्रत्येक में जनरेटर/मोटर तथा एक पंप/टरबाइन होगा, जिसकी उत्पादन/पंपिंग क्षमता क्रमशः 240 मेगावाट/249 मेगावाट की सात इकाइयां तथा 120 मेगावाट/134 मेगावाट की दो वर्टिकल-एक्सिस रिवर्सिबल फ्रांसिस प्रकार की इकाइयां होंगी।
मौजूदा गांधी सागर जलाशय का डिजाइन बाढ़ निर्वहन 2138 क्यूमेक्स है। गांधी सागर जलाशय की सकल भंडारण क्षमता 270.321 टीएमसी है। पीएसपी का परिचालन पैटर्न इस तरह रखा गया है कि प्रस्तावित पीएसपी के लिए 1.24 टीएमसी पानी का उपयोग किया जाएगा तथा प्रस्तावित ऊपरी जलाशय में लगभग 2.39 टीएमसी (या 67.66 मिलियन क्यूमेक्स) का एकमुश्त भराव गांधी सागर जलाशय से लिया जाएगा।
यह परियोजना एक पम्प स्टोरेज योजना है, इसलिए इसके संचालन के लिए वाष्पीकरण से होने वाली छोटी मात्रा की हानि को छोड़कर पानी के किसी भी प्रकार के उपभोग की आवश्यकता नहीं है। पम्प स्टोरेज परियोजना 10326 मेगावाट प्रति घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता के साथ प्रस्तावित है, जिसकी पावर रेटिंग 1920 मेगावाट है। इस परियोजना में 240 मेगावाट की 7 इकाइयाँ और 120 मेगावाट की 2 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन इकाइयाँ शामिल हैं।
नीमच जिले की रामपुरा तहसील क्षेत्र के पठार अरावली (पहाड़ियों ) के बीच बन रहे खिमला बिजली प्लांट से बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर आस पास के लोगों को मिल रहै है ।
प्रतिदिन 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रशासन व जनता के बीच तालमेल बिठा कर ग्रीनको कम्पनी द्वारा पारदर्शिता के साथ देश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को आगे बढाया जा रहा है।
लगभग 12 हजार करोड़ की लागत के इस प्रगतिशील प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश को नई उर्जा मिलेगी। इस परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें गांधी सागर जलाशय से जो पानी इस्तेमाल किया जाएगा, उसका 5 प्रतिशत से भी कम नुकसान होगा। परियोजना के लिए वन विभाग व राजस्व विभाग की भूमि ली गई है। यहां तालाब नुमा टैंक बना कर पंप के द्वारा गांधी सागर जलाशय से पानी लिया जाएगा ओर उसी पानी को फिर गांधी सागर में छोड़ा जाएगा। इसी से पंप स्टोरेज के माध्यम से बिजली का उत्पादन होगा। इससे मनासा जनपद के रामपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों को विशेष लाभ मिलेगा।
देश की अपने तरह की सबसे बड़ी इस पंप स्टोरेज परियोजना का काम तेजी से चल रहा है, जो 1920 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करती नजर आ रही है।
–00–
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त
नीमच 26 जून 2026, खनि अधिकारी श्री गजेन्द्रसिह डावर, खनि निरीक्षक सुश्री शिवानी साहू, प्रभारी खनि निरीक्षक सुनिल जाधव तथा खनिज टीम द्वारा गुरूवार 25 जून 2026 को अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध नयागांव, जावद, सिंगोली क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज गिट्टी एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त किया गया है।उक्त वाहनों को पुलिस थाना सिंगोली, जावद, नयागाव की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त वाहनों का पंजीयन क्र. डम्पर RJ06GE7870 गिट्टी सिंगोली एवं ट्राला RJ09GD0379 मिट्टी जावद, जे.सी.बी. RJ32EA0876 नयागांव में जप्त किया गया हैं। यह जानकारी खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह डाबर ने दी हैं।
============
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे
मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ
कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व
नीमच 26 जून 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 29 जून सोमवार को नीमच एवं खिमला जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र वितरित करेगें। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेगें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में लगभग 670 करोड के निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन करेंगे। इन औद्योगिक इकाईयों में 2 हजार से अधिक लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
तदपश्चात मुख्यमंत्री डॉ.यादव रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुँचकर, ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे। मुख्यमंत्री जी जिले में वारी एनर्जी लिमिटेड द्वारा स्थापित 170 मेगावाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी करेंगे।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौपे गये। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने कार्यक्रम के लिए स्थल, सभा स्थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने, उन्हे सु-व्यवस्थित ढंग से बैठने की व्यवस्था, परिवहन, मंच व्यवस्थाएं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था एवं वाहनों की पार्किग व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी दायित्व अधिकारियों को सौपे और, दायित्वों का समय-सीमा में तत्परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया, कि नीमच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का समापन करेंगे।
साथ ही नीमच में 40 से अधिक नवीन उद्योगो की ईकाईयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। विभिन्न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी नीमच के कार्यक्रम में करेंगे तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जावेगा।
नीमच के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महाप्रबंधक उद्योग, एम.पी.आई.डी.सी.,उद्यानिकी, कृषि, कृषि उपज मंडी द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी।
=========



