देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

आत्मनिर्भर भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भारतीय सेना के साथ की अहम बैठक

आत्मनिर्भर भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भारतीय सेना के साथ की अहम बैठक

नई दिल्लीआत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भारतीय सेना के साथ नए औद्योगिक सहयोग के द्वार खोल दिए हैं।समूह के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा (डायरेक्टर – ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल) के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आर्मी बेस वर्कशॉप के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी विनिर्माण, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी की संभावनाओं को तलाशना था।बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग व सेना के बीच मजबूत एवं प्रभावी साझेदारी की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की। स्वदेशी उत्पादन, तकनीकी नवाचार और गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण पर विशेष जोर दिया गया।सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने इस अवसर को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि समूह उच्च गुणवत्ता, नवाचार, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से भारतीय सेना तथा देश के रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। कंपनी भविष्य में भारतीय सेना के साथ दीर्घकालिक, पारदर्शी और पारस्परिक लाभकारी साझेदारी स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा,

“आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भारतीय सेना के साथ मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

बैठक में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर और कर्नल ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रयासों की सराहना की और रक्षा क्षेत्र में निजी उद्योगों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।यह बैठक ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज भविष्य में सेना की जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और समाधानों को उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}