किसान भाईयों के लिए खरीफ फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह

किसान भाईयों के लिए खरीफ फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह
भारतीय मौसम विभाग अनुसार, अल नीनो की सक्रियता के कारण 2026 का मानसून प्रभावित होने की संभावना व्यक्त कि जा रही है। इसके प्रभाव से देश भर में मानसून सामान्य से कमजोर रहने, तापमान में वृद्धि, मध्य भारत में बारिश की कमी और देश के कई हिस्सों में सूखे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए किसान भाईयों को सलाह दि जाती है कि वर्षा उपरांत फसलों की बुआई जमीन में 4 से 6 इंच नमी होने पर ही बीजों की बुआई करें तथा अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए खरीफ 2026 में ऐसी फसलों का चयन करें जो कम अवधि में पकने वाली तथा कम पानी की आवश्यकता वाली हो जैसे- उड़द, मुंग, ज्वार, बाजरा, तिल, देशी मक्का, तुअर, रागी आदि फसलों का चयन करें। जो लोग बुआई कर चुके है नमी संरक्षण के उपाय करें जैसे वर्षा में देरी होने पर गुडाई करके अथवा मल्चिंग का उपयोग करें। बुआई का कार्य रिज एंड फरो विधि से किया जाऐ।
किसान भाई मौसम संबंधित जानकारी के लिए भारतीय मौसम विभाग की पोर्टल पर- https://mausam.imd.gov.in या “मौसम एप्प” डाउनलोड कर मौसम संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

