शामगढ़मंदसौर जिला

जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है” के नारों से गूंजा शामगढ़, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है” के नारों से गूंजा शामगढ़, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

शामगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर आज अध्यक्ष कार्यालय में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय और कार्यकर्ताओं ने “जहाँ बलिदान हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है” भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद वंदे मातरम भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाकर पंडित जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने कहा, पंडित श्यामा प्रसादमुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, इसलिए आज पूरा देश इस दिन को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाता है।”

श्रीमती यादव ने आगे कहा कि आज पार्टी जिस विशाल ‘वट वृक्ष’ के रूप में खड़ी है, वह पंडित जी के जीवन मूल्यों, दृढ़ संकल्प और सिद्धांतों की ही देन है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, नपा अध्यक्ष ने सभी से आह्वान किया कि हमें पंडित जी के राष्ट्रभक्ति के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी जवाबदेही को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी सभापति सिंटू धमोनिया सीता जांगड़े एल्डरमैन राजू पाटीदार मुकेश दानगढ़ राजू खाती पटेल गोपाल जोशी मनोज चौधरी मंडल उपाध्यक्ष दिनेश खाती पटेल उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के करीबी एवं जनसंघ के नेता श्याम सहगल पूर्व पार्षद हुकुम पाटीदार विशाल शर्मा कालू भावसार सहित शामगढ़ के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे। सभी ने पंडित जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}