नीमच को मिली नई जिला शिक्षा अधिकारी,सुश्री ऐश्वर्या मुंदड़ा संभालेंगी जिम्मेदारी

नीमच को मिली नई जिला शिक्षा अधिकारी,सुश्री ऐश्वर्या मुंदड़ा संभालेंगी जिम्मेदारी
नीमच जिले के शिक्षा विभाग को नई जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुश्री मुंद्डा संभालेगी नीमच शिक्षा की कमान। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय विदिशा में सहायक संचालक एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक के पद पर कार्यरत सुश्री ऐश्वर्या मुंडड़ा को नीमच जिले का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुश्री मुंडड़ा शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में अपने अनुभव और कार्यकुशलता के लिए जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वे शीघ्र ही नीमच पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


