कार्रवाईमंदसौरमध्यप्रदेश

बाजखेड़ी खेत में मंदसौर एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री का नई आबादी पुलिस ने किया पर्दाफाश

13.850 किलो एमडी ड्रग एवं 9.109 किलो केमिकल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल एवं मंदसौर नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी तथा थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक एमडी (MID) ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार 23.06.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर विशेष टीम द्वारा मंदसौर तहसील के ग्राम बाजखेड़ी में स्थित एक खेत पर बने पक्के मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से संचालित एमडी ड्रग निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। जिसमें 13.850 किलो एमडी (MD) ड्रग, 09.109 किलो रासायनिक पदार्थ (केमिकल) ड्रग निर्माण में प्रयुक्त उपकरण- 02 स्टील के बड़े मटके,03 स्टील के चम्मच, 01 स्टील का तपेला,01 स्टील की तपेली, 01 सेन्ट्रीफ्यूगल मशीन, 01 इलेक्ट्रिक इंडक्शन, 01 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, 01 प्लास्टिक ड्रम, 03 प्लास्टिक बाल्टियां, ड्रग सुखाने में प्रयुक्त हैलोजन लाइटें व अन्य निर्माण सामग्री एवं उपकरण मौके से बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर थाना नई आबादी पर अपराध क्रमांक 115/2026 अंतर्गत घारा 8/22/25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारभ की गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सदाकत पिता लियाकत खान उम्र 41 साल निवासी अरोरा कालोनी पटेल नगर संजीत नाका मंदसौर,आरीफ पिता न्याज अजमेरी उम्र 33 साल निवासी बाजखेडी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया

वहीं आरोपी- ताहिर पिता फकरुद्दीन अजमेरी निवासी बाजखेडी फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में प्राप्त तथ्यों के आधार पर सिंथेटिक ड्रम्स के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश एवं संपूर्ण नेटवर्क की जांच की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मल्हारगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौर, थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी बूढ़ा उप निरीक्षक विकास गेहलोत, उप निरीक्षक विनय बुंदेला थाना वायडी नगर व नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}