⚜️🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 25 जून 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 25 जून 2026 गुरुवार का पंञ्चांग
गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना गया है. पंचांग के अनुसार शिव और सिद्ध योग का संयोग रहेगा
विक्रम संवत् : 2083 (रौद्र)
शक संवत् : 1948 (पराभव)
मास : ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
वार : गुरुवार
ऋतु : वर्षा
अयन : उत्तरायण
तिथि -एकादशी – 08:09 अपराह्न तक, फिर द्वादशी
नक्षत्र -स्वाति – 04:29 अपराह्न तक, फिर विशाखा
योग – शिव – 10:54 प्रातः तक, फिर सिद्ध
रवि योग- प्रातः 05:25 बजे से प्रातः 05:25 बजे, जून 25
करण
वैनिज – 07:08 ए एम तक
विष्टि – 08:09 अपराह्न तक, फिर बव
अमांत महीना -ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त मास -ज्येष्ठ
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजित उत्सव – 11:49 पूर्वाह्न से 12:41 अपराह्न तक
ब्रह्म उत्सव – 04:19 प्रातः से 05:03 प्रातः
गोधूलि महोत्सव -06:42 अपराह्न से 07:04 अपराह्न
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -01:52 बजे से 03:29 बजे
यमगण्ड -05:47 प्रातः से 07:24 प्रातः तक
गुलिक काल -09:01 बजे प्रातः 10:38 बजे
दुर्मुहूर्त-10:06 पूर्वाह्न से 10:57 अपराह्न, 03:16 अपराह्न से 04:08 अपराह्न
सूर्य चंद्रमा और का समय
सूर्योदय -05:47 बजे
सूर्य -6:43 अपराह्न
चंद्रोदय -03:01 अपराह्न
चंद्रास्त- 02:31 बजे, 26 जून
दिशा शूल – दक्षिण
चंद्र राशि – तुला
सूर्य राशि- मिथुन
निर्जला एकादशी का विशेष महत्व
25 जून 2026 (गुरुवार) को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी (निर्जला एकादशी) तिथि है, जो रात 8:09 बजे तक रहेगी. निर्जला एकादशी को साल की सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली एकादशी माना जाता है. इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है. सुबह 6:46 से 8:32 बजे तक अमृत काल रहेगा और सुबह 4:11 से 4:59 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.
आज 25 जून 2026 गुरुवार का राशिफल
मेष
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आप कार्यो से समय निकाल मन्त्र-टोटको पर प्रयोग करेंगे जिसमे कोई सफलता ना मिलने से समय एवं धन दोनों व्यर्थ होने की संभावना अधिक रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।
वृष
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन आप किसी के बनते काम में अकारण ही टांग अडायेंगे जिससे घर एवं बाहर के लोग नाराज रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सामने से ही मीठा व्यवहार करेंगे परन्तु पीठ पीछे बुराई करेंगे लेकिन इन सब बातों को आप जानकार भी बेफिक्र दिनचर्या बितायेंगे। परोपकार की भावना भी अधिक रहेगी जरूरतमंदों की सहायता अपने काम छोड़ कर भी करेंगे फिर भी बिना मांगे किसी की सहायता ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन खर्च राजसी रहने से शीघ्र ही धन की कमी अनुभव करेंगे। प्रेम-प्रसंगों में निकटता थोड़ी देर ही टिक पाएगी। यात्रा पर्यटन के योग है। संध्या से स्थिति विकट हो जाएगी सतर्क रहें।
मिथुन
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। परंतु व्यवसाय को लेकर आज भी दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकेंगे। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहने से बचत सम्भव नहीं रहेगी। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण ख़राब बनेंगे।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन भी बेवजह की गरमा-गरमी होने से अशान्त रहेगा। प्रातः काल से ही मन भारी-भारी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज भी परिश्रम का उपयुक्त फल नहीं मिलेगा आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से उधार लेने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन आपकी आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी सत्संग प्रवचनों का लाभ लेंगे इसके लिए यात्रा एवं खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु मन कही और भटकने के कारण मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा नौकरों की मांग पूरी ना होने पर स्थिति गंभीर बन सकती है अव्यवस्था बढ़ेगी। आज आप खुद में अधिक मगन रहेंगे जिसका व्यवहारिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। दिखावे की मानसिकता अथवा अपने को आगे रखने रखने की सोच भी दुःख का कारण बनेगी। परिजनों का व्यवहार शंकालु रहेगा।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन कई मांगलिक प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा। घर में अथवा धार्मिक क्षेत्र की पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं मिल सकेगा फिर भी आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय यात्रा पर्यटन में बितायेंगे घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा।
तुला
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आप निश्चिन्त होकर प्रत्येक कार्य करेंगे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी जिससे आज हानि लाभ का कोई विशेष प्रभाव दिनचर्या पर नहीं रहेगा। आराम का जीवन जीना प्राथमिकता रहेगी। मानसिक रूप से भी अधिक स्वतंत्र अनुभव करेंगे किसी के दबाव में अथवा अधीन कार्य करना आपको पसंद होगा चाहे नुक्सान ही क्यों ना हो। मन चंचल रहने के कारण एक साथ कई विचार मन को दिग्भ्रमित रखेंगे। धन लाभ आज बहुत मुश्किल से ही हो पायेगा। घर में सुख के साधन बढ़ेंगे इन पर खर्च भी लगा रहेगा। व्यापार ने निवेश अथवा उधार के व्यवहार कम ही रखें।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन आप सभी कार्यो में लापरवाही करेंगे अथवा जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे जिसमें हानि निश्चित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में आज सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी परन्तु महिलाये ईर्ष्यालु भाव के कारण दुखी रहेंगी। स्वास्थ्य बीच में नरम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है अधिकारियो के सहयोग से दुविधा से मुक्ति मिलेगी परन्तु विलम्ब से। पारिवारिक जन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य के कारण आराम में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन मंगलदायक रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी धार्मिक यात्रा अथवा दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे परन्तु व्यावसायिक क्षेत्र पर विलम्ब के कारण अनुबंध हाथ से निकल सकता है इसको ज्यादा महत्त्व भी नहीं देंगे। आज आलस्य एवं कार्य के प्रति उत्साह की कमी भी रहेगी फिर भी घरेलु कार्य की भरमार रहेगी इनमे से भी कुछ अधूरे रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर उन्नति करेंगे नए लाभ के सम्बन्ध बनाने की कोशिश सफल रहेगी। पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लोग आपके पारिवारिक आचरण की मिसाल देंगे। मौज-शौक पर खर्च करेंगे।
मीन
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज दिन भर असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी। प्रत्येक कार्य में पहले लापरवाही दिखाएंगे परन्तु बाद में उसी कार्य में सीमा पार कर लीन हो जाएंगे ऐसी मानसिकता दिन भर देखने को मिलेगी। ध्यान योग का अभ्यास करना आज शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रह सकता है। आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे संतुलन बनाना मुश्किल रहेगा। महिलाओं की भी आज जमा पूंजी खर्च हो सकती है।