समस्यादलौदामंदसौर जिला

मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी खतरा,मानसून से बढ़ी चिंता

दलोदा की सोनी कॉलोनी के रहवासी हादसे की आशंका से भयभीत, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

दलोदा। तहसील मुख्यालय दलोदा की सोनी कॉलोनी, मां आशापुरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित वार्ड के रहवासी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन के कारण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। मानसून की आहट के साथ ही क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि लाइन के समीप स्थित नीम के पेड़ की टहनियां विद्युत तारों को छू रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

रहवासियों का कहना है, कि तेज हवा, बारिश अथवा आंधी के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण लोगों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवारों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया, कि इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय उदासीनता के चलते रहवासियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।वार्डवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईटेंशन लाइन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा पेड़ों की शाखाओं की समय पर कटाई-छंटाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जाए। उनका कहना है, कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मानसून के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। फिलहाल सभी की निगाहें विद्युत विभाग और प्रशासन की पहल पर टिकी हुई हैं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस संबंध में दलौदा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन से चर्चा कि गई तो उन्होंने बताया कि सोनी कालोनी के रहवासियों कि समस्या के लिए विद्युत विभाग दलौदा जेई से चर्चा कर तुरंत समस्या का समाधान करवाया जायेगा। और रहवासियों को राहत प्रदान कि जायेगी।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}