मंदसौरमंदसौर जिला

सीवरेज ठेकेदार के सहारे तेलिया तालाब खत्म करने की साजिश?

गांधीनगर में नाले में डाल दी डाल दी दर्जनों ट्राली डंपर, प्लॉट में चला दी जेसीबी

मंदसौर। सीवरेज ठेकेदार के बहाने एक बार फिर भूमाफियाओं ने तेलिया तालाब को खत्म करने की साजिश रची है? या नगर पालिका इस गहरी नींद में है कि उसे अपने शहर की परवाह ही नहीं है! मंदसौर के वार्ड क्रमांक 39 में सीवरेज योजना का काम जारी है! सड़कों की खुदाई और ठेकेदार की लापरवाही से जनता की परेशानी तो खैर अपनी जगह है! लेकिन यहां से गुजर रहे नाले को ठेकदार ने खुर्द बुर्द कर दिया है।

भूनियाखेड़ी से आकर तेलिया तालाब की ओर जाने वाला नाला तेलिया तालाब की आवक बनता है। यही नाला यश नगर होते हुए तेलिया तालाब में पहुंचता है। मगर सीवरेज ठेकेदार ने इस पूरे नाले को मिट्टी से भर दिया है। बारिश सर पर है और नाले में भराव से गांधीनगर और भूनियाखेड़ी के घरों में पानी भरने की समस्या आ सकती है, लोगों के घरों में पानी भर सकता है और अनहोनी भी हो सकती है।

लापरवाही की इंतहा इतनी है कि ठेकेदार ने कॉलोनी के प्लॉट भी खुर्द बुर्द कर दिए हैं!

सांप निकल जाने पर लकड़ी पीट रहे अधिकारी?

सीवरेज ठेकेदार ने नाले से लगी कॉलोनी के प्लॉट में भी जेसीबी चला दी! बुधवार दोपहर नगर पालिका का अमला इंजीनियर पीएस धारवे, एसपी सिंह सहित ठेकेदार की टीम को लेकर पहुंचा। कॉलोनी बसने के सालों बाद टूटी नींद में अधिकारी मौके पर कहते दिखे, सरकारी जमीन में प्लॉट कैसे कट गए! अब इन्हें कौन बताए कि कॉलोनी हैंडओवर के समय जिम्मेदार सो रहे थे क्या?

मौके पर अधिकारी और ठेकेदार के लोगों में बहस होती रही, पर नाले में भराव की चिंता किसी को भी नहीं रही!

सीवरेज योजना क्रियान्वयन के साथ ही विवादों से घिरती जा रही है! ठेकेदार की लापरवाही से क्षेत्र की जनता तो परेशान थी ही, पर निकट भविष्य में पूरे शहर की जनता परेशान होने वाली है, क्योंकि तेलिया तालाब के अवरोध से पूरे शहर को जलसंकट झेलना होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}