देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

रक्तवीर युवा क्लब और इंडियन बैंक पीपीगंज द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित हुआ भव्य रक्तदान शिविर

रक्तवीर युवा क्लब और इंडियन बैंक पीपीगंज द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित हुआ भव्य रक्तदान शिविर

गोरखपुर विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तवीर युवा क्लब गोरखपुर एवं इंडियन बैंक पीपीगंज की संयुक्त पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर एम.एल. पैलेस, पीपीगंज में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 33 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के महत्व तथा एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाए जाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडल, मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।रक्तवीर युवा क्लब के शिवांबुज पटेल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। रक्तवीर रविन्द्र सिंह ने बताया, “एक यूनिट रक्तदान से हम तीन लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।”इंडियन बैंक पीपीगंज के प्रबंधक आमोद मिश्रा ने कहा, “यह शिविर न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक है, बल्कि रक्तवीर युवा क्लब कैंसर, किडनी फेलियर, थैलेसीमिया और एक्सीडेंट जैसे गंभीर मामलों में मरीजों को निरंतर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करती है।”रक्तदान करने वाले युवा रक्तदाता आकाश मद्देशिया ने अपील की कि “हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए।”शिविर के समापन पर ब्लड बैंक संचालक अरविंद यादव एवं उनकी टीम ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}