शामगढ़मंदसौर जिला

स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शामगढ़ में धूमधाम से मनाई गई

स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती शामगढ़ में धूमधाम से मनाई गई

शामगढ़। नगर के शिव हनुमान मंदिर स्थित महाराणा प्रताप गार्डन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूरा परिसर गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने कहा कि “महाराणा प्रताप का जीवन हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संप्रभुता और देशप्रेम का सबसे बड़ा आदर्श है। उन्होंने कभी विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए और उनके स्वाभिमान को अपने भीतर हमेशा जिंदा रखना चाहिए। उनके उच्च जीवन मूल्यों को अपनाकर ही हम समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना सही योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम को बलवंत सिंह पवार ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार धीरज सघवी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदू कुमावत भारत विकास परिषद प्रांतीय महासचिव विनोद काला हेमंतसिंह चंद्रावत हितेश राज कच्छावा उमेश सिंह जादौन भाजपा नेता पदमनारायण पाल एल्डरमैन राजू खाती पटेल मुकेश दानगढ़ शिवजी सर दिनेश खाती पटेल पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या पंकज परिहार पूर्व पार्षद हुकुम पाटीदार नंदलाल जामलिया मनोज चौधरी गोपाल जोशी जीतू प्रजापति श्यामजी(अलमारी) पत्रकार साथी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}