गरोठमंदसौर जिला

आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई

आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई

गरोठ। नगर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, एसडीओपी विजय कुमार यादव, नगर परिषद, विद्युत विभाग के अधिकारियों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओपी विजय कुमार यादव ने कमेटी को धारदार हथियारों का उपयोग न करने और मुंह से ‘आज’ निकालकर अखाड़ा न बताने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्गों पर सुरक्षा सुदृढ़ करने और सभी समुदायों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। एसडीओपी ने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और अफवाहों से दूर रहना चाहिए।

नायब तहसीलदार रघुनाथ माचार ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। नगर परिषद को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। बिजली विभाग को जुलूस मार्गों पर विद्युत लाइनों की जांच कर निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी उठाई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की व्यवस्था भी रहेगी।उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजजनों और समिति सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने मोहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}