प्रेरणा/बधाईयांमंदसौरमध्यप्रदेश

जोगीखेड़ा के विवेक ने रचा इतिहास, 18 की उम्र में बने मर्चेंट नेवी अधिकारी

जोगीखेड़ा के विवेक ने रचा इतिहास, 18 की उम्र में बने मर्चेंट नेवी अधिकारी

दलौदा। मंदसौर जिले के ग्राम जोगीखेड़ा के एक होनहार युवक ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निवासी विवेक विश्वकर्मा का चयन मर्चेंट नेवी में अधिकारी के पद पर हुआ है। विशेष बात यह है कि विवेक ने मात्र 18 वर्ष की अल्पायु में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

माता-पिता का नाम किया रोशनः- विवेक, मुकेश सुथार और ललिता सुथार के सुपुत्र हैं। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर समुद्र की लहरों पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखने वाले विवेक की इस सफलता पर उनके परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है।

संघर्ष से सफलता तकः-विवेक ने बताया कि इस मुकाम तक पहुँचना आसान नहीं था, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद और कड़े परिश्रम ने मुश्किलों को पीछे छोड़ दिया। कम उम्र में मिली इस जिम्मेदारी को वे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।ग्रामीणों ने बधाईयां दी है और विवेक की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}