दलौदामंदसौर जिला
नगर में निकली भव्य कलश, यात्रा जगह जगह स्वागत

नगर में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह जगह स्वागत

खेरोदा – शिव महापुराण कथा एवं एक कुण्डात्मक यज्ञ मुर्ती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को दोपहर 1 से 4 बजे कथा चली तत् पश्चात् महाआरती कर प्रसाद वितरण कि गई कथा में पुर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया उपस्थित हुए फिर ढोल बाजे व दो बगियो से कलश यात्रा गांव में निकाला गई 151 कलश भरे गए जुलूस का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ साथ ही आतिशबाज़ी भी कि गई भक्तजन भजनो पर झूम उठे गर्मी को देखते हुए सभी के लिए ठण्डे कि व्यवस्था कि गई थी एक बगी में स्वर्ण कलश साथ मन्दिर ध्वजा दुसरी बगी में गुरु देव विराजमान हुए जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होकर कथा पाण्डाल में पहुंचा तत् पश्चात् भण्डारा आयोजित हुआ ।किशोर सिंह सिसौदिया ने बताया कि 11 से 17 जुन तक शिव महापुराण कथा चलेगी हमारा गांव छोटा है फिर भी लोग खुश हैं आज 151 कलश भरे ओर कलश यात्रा गांव में निकाली गई कल सुबह मन्दिर पर स्वर्ग कलश ध्वजा रोहण के साथ ही शिव जी अपने पुरे परिवार के साथ में मन्दिर में विराजमान होंगे और कथा कि पुर्ण आहुति पर प्रसाद वितरण कि जाएगी कल भी उत्साह का उत्सव गाव में रहेगा।



