देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

लापता 15 वर्षीय किशोर कन्हैया सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस की सराहना की

लापता 15 वर्षीय किशोर कन्हैया सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस की सराहना की

गोरखपुर महावनखोर क्षेत्र अंतर्गत तेनुआ विशंभरपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुए 15 वर्षीय किशोर कन्हैया को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। किशोर के सुरक्षित लौटने पर परिजनों ने गोरखपुर पुलिस व कैंपियरगंज पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।तेनुआ विशंभरपुर निवासी माया देवी ने 12 जून को थाना कैंपियरगंज में सूचना दी थी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र कन्हैया घर से बिना बताए कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधांशु यादव, कांस्टेबल संगम राजभर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बालक का फोटो और विवरण विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया। साथ ही सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के सहारे रेलवे स्टेशन कैंपियरगंज, नेतवर बाजार, महावनखोर, रामचौरा, बान, मझौना समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में लगातार तलाश अभियान चलाया।रविवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि लापता किशोर एक आटो में बैठकर तेनुआ विशंभरपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत आटो का पीछा किया। आटो बालक के घर के पास पहुंचते ही पुलिस ने उसे घेर लिया और पहचान सुनिश्चित की। परिजनों ने भी उसे अपने पुत्र कन्हैया के रूप में पहचाना।पुलिस ने किशोर को सकुशल हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}