मंदसौरमध्यप्रदेश

मंदसौर पुलिस की कार्रवाई पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मंदसौर पुलिस की कार्रवाई पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मंदसौर।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना नई आबादी पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया।

17.06.2026 को नई आबादी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस ने उक्त अवैध हथियार को जब्त कर आरोपी तौहीद पिता मोहम्मद सलीम पठान उम्र 19 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी थाना वायडी नगर मंदसौर के विरुद्ध थाना नई आबादी पर अपराध क्रमांक 107/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस का अपराधियों में पुलिस के प्रति भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उक्त कारवाई में थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौर एवं उनकी टीम के पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}