मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 09 जुन 2026 मंगलवार

रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हाथ भट्टी मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

बंजली, सागौद और मथुरी में दबिश देकर दो प्रकरण किए दर्ज

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज 8 जून की शाम ग्राम बंजली, सागौद तथा मथुरी में अवैध हाथ भट्टी मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान तथा आबकारी आरक्षक बनसिंह अहरे, नरेंद्र सिंग भाटी तथा वरुण चौहान सम्मिलित थे उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

=============

मध्यप्रदेश 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनभागीदारी, स्वास्थ्य अमले की प्रतिबद्धता और प्रभावी नेतृत्व के बल पर बड़े से बड़े जनस्वास्थ्य अभियानों को समय से पहले सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने अभियान से जुड़े चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, शिक्षकों, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाकर सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को देशव्यापी एचपीवी(ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान में मध्यप्रदेश शीर्ष राज्यों में शामिल है। स्वास्थ्य अमले, सहयोगी विभागों की प्रतिबद्धता एवं सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप प्रदेश में 7.63 लाख से अधिक पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। यह अभियान मूल रूप से 90 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन मध्यप्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य को मात्र 60 दिनों में ही पूर्ण कर लिया जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता और प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है तथा इसके अधिकांश मामलों का प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण होता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार यह ऐसा कैंसर है जिसे प्रभावी टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने का सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक उपाय है। अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक जनजागरूकता, सूक्ष्म कार्ययोजना (माइक्रो प्लानिंग) एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।

=======

संध्याकालीन शिविरों में आज प्राप्त हुई 11 शिकायतें , 08 का हुआ त्वरित निराकरण

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

आज 08 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।

शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई दोनों ही शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। 01 शिकायत स्ट्रीट लाइट से संबंधित थी जिसे तत्काल निराकृत कर दिया गया।

उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।

========

आईटीआई मे सत्र 2026 में प्रवेश हेतु मेले का आयोजन

10 जून को आवेदको का रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट किया जावेगा

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम ने बताया कि मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2026 के लिये प्रवेश की कार्यवाही 26 मई से प्रारंभ हो चुकी है। इसी तारतम्य में आवेदकों को प्रवेश सम्बंधित जानकारी, पंजीयन एवं अन्य मार्गदर्शन के लिए आईटीआई रतलाम में 10 जून को प्रवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आवेदको का रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट किया जावेगा। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी मेले में उपस्थिन होकर प्रवेश सम्बंधित अपनी समस्त शंकाओ का समाधान कर सकते है एवं पंजीयन और चॉइस फीलिंग भी कर सकते है, रजिस्ट्रेशन के समय केवल पोर्टल निर्धारित शुल्क का भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन स्वयं को करना होगा, इसके अतिरिक्त कोई राशि का भुगतान नहीं करना है।आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के समय अपने समस्त दस्तावेज जैसे फोटो, आधार, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। जो आवेदक 8वीं के आधार पर प्रवेश लेना चाहते है उनकी 8वीं की अंकसूची एवं जो आवेदक 10 वीं के आधार पर प्रवेश लेना चाहते है, उनकी 10वीं की अंकसूची, और जो आवेदक 8वीं एवं 10 वीं दोनों के आधार पर प्रवेश लेना चाहते है, उनकी दोनों अंकसूची लाना, दिव्यांगजन हेतु दिव्यांगता का प्रमाण पत्र तथा ई मेल आईडी लाना अनिवार्य है।

जिले में रतलाम, बाजना, सैलाना, आलोट, जावरा एवं पिपलौदा में शासकीय आईटीआई संचालित है, जिसमें कुल सीट 1384 उपलब्ध है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर अथवा अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेड़ों में च्वाईस फिलिंग का कार्य 01 जून से 30 जून तक किया जाएगा।

==========

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 30 जून तक कार्य पूर्ण करे तालाब, बावड़ी और नालों की सफाई करवायें

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्याे की समीक्षा के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत लक्ष्य अनुसार स्वीकृत कार्य 30 जून तक पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करवायें। नदी, नालो, कुए ,बावड़ी की सफाई करवाये, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये, पौधारोपण, तालाब निर्माण कार्य समय सीमा में करवाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार सभी पूर्ण कामो की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करें।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई “वॉश ऑन व्हील” के माध्यम से करवाने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। कृषि विभाग के अधिकारी को बलराम तालाब से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

=======

जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल करने की कार्यवाई करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समग्र ई केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक मे समीक्षा के दौरान सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण एल -1 स्तर पर ही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये । सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों मे शिकायत कर्ता से बात करके समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गये । साथ ही समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए गये । बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल करने की कार्यवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों को प्राथमिकता से चिन्हित कर वर्षाकाल प्रारंभ होने के पूर्व डीस्मेंटल करने की कार्यवाई के लिए निर्देशित किया।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 12 जून से 18 जून तक सभी जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायो मे जनकल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे । सभी विभागीय अधिकारी निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के आयोजन की तैयारी कर ले। जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं (सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित) से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है।

==========

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 9 जून को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार किया जाएगा

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ वर्ष 2016 में किया गया था। कार्यक्रम की सफलता के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून 2026 को जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध कराना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में मेडिकल कॉलेज रतलाम में डॉ. सोनू बाथम, जिला चिकित्सालय रतलाम में डॉ. सुनीता गामड़ एवं डॉ. सुधा राजावत, दिलीप नगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. डाली मेहरा, टीआईटी रोड शहरी स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुनीता वाधवानी, सीएचसी सैलाना में डॉ. जितेंद्र रायकवार, सीएचसी बाजना में डॉ. साहिर शेख, सीएचसी पिपलोदा में डॉ. आर्या नीमा एवं डॉ. वर्षा जाट, सिविल हॉस्पिटल जावरा में डॉ. अतुल मंडवारिया, सीएचसी नामली में डॉ. वैष्णवी शर्मा, सीएचसी ताल में डॉ. जयेश भाटी, शहरी स्वास्थ्य केंद्र हकीमवाड़ा में डॉ. चांदनी सिंगाड़, सीएचसी बिरमावल में डॉ. आयशा, सीएचसी खारवाकला में डॉ. निधि यादव, पीएचसी रावटी में डॉ. पीयूष मांगरिया तथा पीएचसी सरवन में डॉ. नितेश जोशी द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच एवं आवश्यक उपचार किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। समुदाय स्तर पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थ एएनएम एवं सीएचओ द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच, उपचार एवं उचित प्रबंधन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर प्रसव पूर्व जांच अवश्य कराएं तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।

=========

प्रशिक्षण के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का उपयोग करे- सीईओ

कलेक्टर सभा कक्ष में जिला अधिकारियों के समक्ष किया गया प्रस्तुतीकरण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत रतलाम द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्तुतीकरण जिला परियोजना प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह चौहान द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों के समक्ष किया गया।

प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा विभागीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में जिले की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ जिला स्तरीय प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रम उक्त प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित करें, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

प्रशिक्षण केंद्र में 100 प्रशिक्षणार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण हॉल तथा 40 व्यक्तियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में पुस्तकालय, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम, व्हाइट बोर्ड, स्टेशनरी, बायोमेट्रिक डिवाइस, स्वच्छ एवं शुद्ध भोजन व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त रसोईघर, स्वच्छ शौचालय तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था उपलब्ध है। यह केंद्र महिलाओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित परिसर के रूप में विकसित किया गया है।

आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी प्रतिदिन 534 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें आवास, दोनों समय का भोजन, सुबह की चाय, नाश्ता, दिन में दो बार चाय-बिस्किट, प्रशिक्षण के फोटो, प्रमाण-पत्र, पैड, पेन एवं फोल्डर की सुविधा शामिल है। वहीं गैर-आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी प्रतिदिन 294 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें सुबह की चाय, नाश्ता, दो बार चाय-बिस्किट, दोपहर का भोजन, पैड, पेन एवं फोल्डर उपलब्ध कराया जाता है। अतिरिक्त आवश्यकताओं की मांग किए जाने पर उपलब्ध सुविधाएं अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रदान की जा सकती हैं।

प्रशिक्षण केंद्र की ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल https://mpsrlm-cmtc.mp.gov.in/center-details/27 के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जिला आजीविका मिशन कार्यालय में पत्र भेजकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आरक्षण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु जिला परियोजना प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह चौहान (मो. 8349901501) तथा जिला प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी श्री अभिलाष कुमार सोनी (मो. 8349901323) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}