जावरारतलाम

पुलिस चौकी माननखेड़ा रिंगनोद द्वारा कार से 100 किलोग्राम डोडाचुरा के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

पुलिस चौकी माननखेड़ा रिंगनोद द्वारा कार से 100 किलोग्राम डोडाचुरा के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

रतलाम -जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय द्वारा एक सफलता प्राप्त की गई ।

07.06.2026 को शाम के समय पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की वोक्स वेगन कार क्रमांक MP09CM4775 से दो व्यक्ति मन्दसौर तरफ से माननखेडा होते हुये जावरा तरफ कार के अन्दर डोडाचुरा के बोरे लेकर जाने वाले है । सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही करते हुए कार क्रमांक MP09CM4775 में सवार दो आरोपी- सुनिल पिता मोहनलाल मालवीय व इलियास खान उर्फ गुड्डु पिता इसरार खान पठान के कब्जे से 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियो से जप्तशुदा डोडाचुरा के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-1 – सुनिल पिता मोहनलाल मालवीय उम्र 36 साल निवासी आर्य समाज मन्दिर के पास गोपालगंज प्रतापगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान,

2 – इलियास खान उर्फ गुड्डु पिता इसरार खान पठान उम्र 40 साल निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान

जप्त मश्रुकाः- 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती करीब 02 लाख रूपये व एक वोक्स वेगन कार क्रमांक MP09CM4775 कीमती करीब 05 लाख रुपये कुल मश्रुका करीब 07 लाख रुपये का जप्त हुआ है।

सराहनीय भूमिका- निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी, सै.1058 जालमसिंह व सै. 82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}