सुवासरामंदसौर जिला

राष्ट्रसेवा के पथ पर सुवासरा के लाल: सशिमं के दो पूर्व छात्रों का ‘अग्निवीर’ में चयन

राष्ट्रसेवा के पथ पर सुवासरा के लाल: सशिमं के दो पूर्व छात्रों का ‘अग्निवीर’ में चयन

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। अत्यंत हर्ष और अपार गौरव का विषय है कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सुवासरा के दो होनहार पूर्व छात्रों ने भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में चयनित होकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के पूर्व छात्र भैया कृष्णपालसिंह देवड़ा सुपुत्र श्री हेमंतसिंह जी देवड़ा एवं भैया कृष्णपालसिंह देवड़ा सुपुत्र श्री दशरथसिंह देवड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट देशभक्ति के बल पर सेना में अपनी जगह पक्की की है।

बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ

“आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, लगन, उत्कृष्ट अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रतीक है। माँ भारती की सेवा का यह अवसर मिलना संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक स्वर्णिम क्षण है।

इस गौरवमयी उपलब्धि पर विवेकानंद शिक्षण समिति (सुवासरा), विद्या भारती मालवा (मंदसौर विभाग) तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समस्त आचार्य परिवार, प्रबंध समिति एवं स्नेही जनों की ओर से दोनों जांबाज वीरों एवं दो धाम की यात्रा कर आए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री चमनसिंह देवड़ा तथा तीनों परिवारों को पुष्प माला, श्रीफल, शॉल, मिठाई आदि भेंट कर विद्यालय परिवार द्वारा घर जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}