BJP ने महेश केवट को बनाया राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए अपना प्रत्याशी


अब जान लीजिए तीसरी सीट के लिए दोनों दलों का असल गणित
कांग्रेस का गणित (मीनाक्षी नटराजन के लिए)-230 विधायकों वाली सदन में कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं।जीत के लिए जादुई आंकड़ा 58 है, जिसका मतलब है कि कांग्रेस के पास जरूरत से 6 वोट ज्यादा हैं।यदि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट रहते हैं, तो मीनाक्षी नटराजन आसानी से चुनाव जीत जाएंगी। लेकिन अगर कांग्रेस के 7 या उससे ज्यादा विधायक क्रॉस वोटिंग कर देते हैं या वोटिंग से अनुपस्थित रहते हैं, तभी कांग्रेस की यह तीसरी सीट खतरे में आएगी।
बीजेपी का गणित-
बीजेपी के पास 164 विधायक हैं। बीजेपी को अपने पहले दो उम्मीदवारों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को सुरक्षित जिताने के लिए 116 वोटों की जरूरत होगी।दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद भी बीजेपी के पास 48 अतिरिक्त वोट बचेंगे।
बीजेपी को तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 58 के आंकड़े तक पहुंचना होगा। इसके लिए बीजेपी को (58 – 48 = 10) 10 और वोटों की जरूरत पड़ेगी।बीजेपी को अपनी तीसरी सीट जिताने के लिए 10 अतिरिक्त वोटों का जुगाड़ करना होगा। इसके लिए उसे भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के 1 विधायक के अलावा कांग्रेस के खेमे में कम से कम 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग करानी होगी।


