देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सुपीरियर ग्रुप की सभी इकाइयों में वृहद वृक्षारोपण अभियान

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सुपीरियर ग्रुप की सभी इकाइयों में वृहद वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सभी इकाइयों में वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समूह के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अभियान के अंतर्गत सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेजेस लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेजेस लिमिटेड, सुपीरियर पॉलीमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड तथा सुपीरियर ट्रांसपोर्ट इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित समूह की सभी इकाइयों में पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के दौरान निदेशकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।समूह के प्रमोटर्स ने अपने संदेश में कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। पर्यावरण संरक्षण आज सामाजिक दायित्व के साथ-साथ राष्ट्रीय कर्तव्य भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण से ही भारत एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सकता है।उपाध्यक्ष (मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं विधि) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि सुपीरियर ग्रुप सतत विकास, हरित औद्योगिकीकरण और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उनके अनुसार वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष शेट्टी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रत्येक व्यक्ति का छोटा प्रयास भी भविष्य के लिए बड़ा योगदान सिद्ध हो सकता है।कार्यक्रम में निदेशक नवनीत अग्रवाल, विकास मित्तल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल एवं राजपाल चोकर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान के सफल संचालन में क्लस्टर एचआर मनीष, प्लांट एचआर अतुल, तुषार, अभीतेश्वर, दिनेश मिश्र, मनी गुप्ता तथा प्रत्यूष सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}