मंदसौर जिलासीतामऊ

08 जून से लदुना में साध्वी वर्षा नागर के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत

08 जून से लदुना में साध्वी वर्षा नागर के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत

लदुना। अधिकमास के पावन अवसर पर गांव लदुना में निरंजनी अखाड़ा महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णागिरी माता वर्षा नागर के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड लदुना में दिनांक 08 जून से 14 जून तक रखा गया है जिसमें 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक कथा समय – दोप. 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। कथा के प्रथम दिवस 08 जून सोमवार प्रातः 8 बजे कलश यात्रा अम्बे माता मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंचेगी जहां पर शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें शिव महापुराण कथा का महत्व बिंदु चंचूल कथा का वृतांत श्रवण कराया जाएगा।कथा के दुसरे दिन 09 जून को रुद्राक्ष धारण महत्व नारद मोह, भस्म त्रिपुंड धारण महिमा,10 जुन को शिव पार्वती विवाह 11 जुन को श्री कार्तिकेय भगवान अवतार तारकासुर वध 12 जून को शरभ अवतार शिव चरित्र 13 जून को शिव लिंग पर दूध चढ़ाने का महत्व बिल पत्र महिमा मनसा देवी कथा और 14 जून रविवार बारह ज्योतिर्लिंग महिमा प्रातः 11 बजे से गणेश विवाह एवं बारात स्वागत सत्कार कार्यक्रम तथा 14 जून रविवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी विशाल भण्डारा का आयोजन होगा।

कथा आयोजक धर्म प्रेमी ग्रामीण जनों ने निवेदन करते हुए कहा कि समस्त धर्म प्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर ज्ञानामृत का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}