भाजपा सीतामऊ ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न

भाजपा सीतामऊ ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न

बिशनिया।भारतीय जनता पार्टी सीतामऊ ग्रामीण मंडल की बैठक जनपद सभा हाल सीतामऊ पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी नरेश चंदवानी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान जिला मंत्री श्रीमती सुशीला राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार महामंत्री महेश जयपाल आदि उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई कार्यक्रमों के प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए इस अवसर पर मंडल में निवासरत जिला जनपद मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने किया एवं आभार भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पंड्या द्वारा व्यक्त किया गया उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी रमेश पोरवाल द्वारा दी गई।



