आलोटअपराधरतलाम

आलोट जनपद पंचायत के ग्राम बदनावरा में अवैध खनन माफियाओं का जंगल राज….?

आलोट जनपद पंचायत के ग्राम बदनावरा में अवैध खनन माफियाओं का जंगल राज….?

✍️ राजेन्द्र देवड़ा पत्रकार

मदंसौर। रतलाम जिले की आलोट तहसील मुख्यालय लगभग 5 किलों मीटर दुरी पर स्थित बदनावरा के शासकीय भूमि मगरों पर खनन माफियाओं की बुरी नजरों ने नगेलना प्रारभ कर दिया दिन रात मगरे पर जेसीबी मशीन और अन्य साधनों बेरहमी से चिरहरण किया जा रहा है जिसके कारण मगरे कों समतल किया जा रहा है स्थानीय राजस्व विभाग से लेकर जिला खनिज विभाग को सब पता होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना सांवरिया निशाना लगा रहा है।‌ ग्रामीणों जानकारी देते हुए बताया कि बदनावर क्षेत्र में रात होते ही डंपरों और ट्रैक्टर ट्रालियों की तेज हो जाती और मिट्टी मुरम का अवैध परिवहन चल रहा है। खनन माफियाओं द्वारा नियम कायदों को ताक में रखकर शासन को लाखों गुना की राॅयलटी चोरी कि जा रही है। यह खनन माफिया बिना लीज के नियम विरुद्ध खनन कर रहे हैं। खनन माफिया बिना लीज के अवैध खनन कर प्राकृतिक संरचना का पूरी तरह चिरहरण कर रहे हैं। लेकिन जवाबदार अधिकारी और विभाग आंखें बंद कर बैठे हैं।

अंदेशा इन नम्बरों संसाधनों से चल रहा अवैध खनन….?

ग्राम बदनावरा क्षेत्र के मगरे पर अवैध रूप से उत्खनन एम पी 43 G 4104 जेसीबी मशीन तथा डंपर नम्बर MP 09 GF 7718‌ और ट्रैक्टर ट्रालियों से खनिज संपदा पर दीमक लगाई जा रही है। क्षेत्र में चहुंओर शासकीय भूमि पर बंदर बांट लगी है वहीं क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा में हैं। हर कोई शासकीय विभाग में बैठे कर महिमामंडित होने का खेल दिखा रहा है। इस नेता नगरी क्षेत्र का नाम राज्य से लेकर केंद्र तक रोशन हो रहा है। लीज तथा शुगर मिल की शासकीय भूमियों पर रातों रात फेर बदल कर आलीशान कालोनियां कांटी जा रही है। मंदिरों के नाम देखभाल में मिली भूमियों कों रखवालों ने बेच खाई ताज्जुब की बात यह है कि शासन प्रशासन के माथे पर जू तक नहीं रेंगी अवैध कन्या छात्रावास‌‌ और पैट्रोल पंप कालोनी के पास बन रहे मैरिज रिसोर्ट की शिकायतों के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई तथा इस रिसोर्ट के नामांतरण पर आपत्ति के बावजूद भी नामांतरण कर दिया जबकि रिसोर्ट के पास कन्या छात्रावास‌‌ और पैट्रोल पंप तथा काॅलोनी आरा मशीन संचालित हो रही है।‌ स्थानीय प्रशासन और जिला कलेक्टर कोई बड़ी घटना के बाद संज्ञान लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}