सीतामऊ मंडल शक्ति केंद्र क्र1 पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

*********************
सीतामऊ। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सीतामऊ मंडल में मनाया गया। जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया निर्देशानुसार व अध्यक्ष श्री लालसिंह देवड़ा के मार्गदर्शन में शहरी शक्ति केंद्र क्रमांक 1 के बूथ 80,81,82,83 पर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया व भाजपा सरकार के विकास पत्रक वितरण किये, एवं वरिष्ठ एवं मातृशक्ति का स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त किया व स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को कार्यकर्ता साथियों के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुनीता पालीवाल, नप. अध्यक्ष मनोज शुक्ला,शक्ति केंद्र 1 संयोजक अंकित पटवा, अजा मोर्चा मंडल महामंत्री विवेक सोनगरा, वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण कारा, खेल सयोजक प्रशांत चतुर्वेदी सर, बूथ अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी, गोपाल सोनी, सुरेश गुप्ता, सुनील धानक,श्याम सोनी, दीपक गिरी एडवोकेट पार्षद प्रतिनिधि मुकेश चोरडिया, युवा मोर्चा महामंत्री रोहित सोनी,आईटी प्रमुख पर्व मराठा, कार्यालय मंत्री विशाल जैन, विपुल जैन,सुनील चौहान,मोनू सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। संचालन विवेक सोनगरा ने किया आभार अंकित पटवा ने व्यक्त किया।