मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति
आम आदमी पार्टी ने मंदसौर विधानसभा में दौरा कर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

आम आदमी पार्टी ने मंदसौर विधानसभा में दौरा कर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
मंदसौर ।आम आदमी पार्टी का 19 जून को रतलाम जोन स्तर के अंतर्गत मंदसौर में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंदसौर विधानसभा के ग्राम भालोट, डोराना, जवासिया, करनाखेड़ी, करजू, बनी, राकोदा, दलोदा आदि ग्रामों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से बैठक कर कार्यकर्ता सम्मेलन की योजना बनाई, भ्रमण के दौरान आप के प्रदेश संगठन मंत्री एवं मंदसौर प्रभारी यशवंत धाकड़, जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र कारपेंटर एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत आदि उपस्थित रहे।



