मंदसौरमंदसौर जिला
जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग : सांसद श्री गुप्ता

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत
गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान
मन्दसौर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर शिवना नदी घाट की सफाई की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



