मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 25 मई 2026 सोमवार

///////////////////////////////

25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम

प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान

मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित

मंदसौर 24 मई 26/ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर प्रातः 8:30 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत शिवना नदी के किनारे सामूहिक श्रमदान कर घाट एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य नदी संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, अधिकारी, कर्मचारी मिलकर करेंगे सामूहिक श्रमदान।

============

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2026-27 हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 मई तक आवेदन करें

मंदसौर 24 मई 26 / पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ हो चुका है। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उनकी संस्था में अध्ययनरत पात्र नवीनीकरण विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन MPTAAS पोर्टल पर समय पर प्रस्तुत कराए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो एवं सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।

=============

जिले के संपूर्ण क्षेत्र में नलकूप खनन पर 31 जुलाई तक प्रतिबंध

मंदसौर 24 मई 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मध्य प्रदेश पेयजल परिक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3 संशोधित अधिनियम 2002 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत सम्‍पूर्ण जिले में अशासकीय व निजी नलकूप खनन करने पर 31 जुलाई 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है। मंदसौर जिले में कोई भी व्यक्ति बिना अनुज्ञा के नलकूप खनन नहीं कर सकेगा। जो व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा वह अधिनियम की धारा -3 या धारा -4 के उपबंध का उल्‍लंघन करने पर दो हजार रू के जुर्माने तथा दो वर्ष तक के कारावास या दोनों से दण्डित किया गया जायेगा। शासकीय योजना के अंतर्गत किये जाने वाले नलकूप उत्‍खनन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इस हेतु अनुज्ञा प्राप्‍त किया जाना आवश्‍यक नहीं होगा।

============

अभिनंदन क्षेत्र वार्ड क्र. 21 में दो स्थानों पर हुआ हाई मास्क का लोकार्पण
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर व क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती गुजरिया ने किया उद्घाटन
मंदसौर। कल नपा परिषद वार्ड क्रमांक 21 अभिनंदन क्षेत्र में दो स्थानों पर हाई मास्क का उद्घाटन किया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर अभिनंदन व कर्मचारी कालोनी अभिनंदन में ंनपा के द्वारा लगायी गयी हाईमास्क लाईट का नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर व नपा की क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती सुनीता गुजरिया ने स्वीच दबाकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, पार्षद प्रतिनिधि नंदलाल गुजरिया, श्याम भावसार गजेन्‍द्रसिह चंदेल, जगदीश चंद्र भावसार, नरेन्द्र व्यास, महेश नागर, राजेन्द्र सांखला, रमेश श्रीमाल, नवीन त्रिवेदी, अनिल सांखला, राजेश जोशी, दुर्गेश पंवार, शैलेन्द्र कटलाना, बलवंत राव मोरे, अशोक लश्करी, तुलसी सांखला, मीना बैरागी, लक्ष्मी कनोजिया, सुशीला भावसार, मनीषा पुरोहित, प्रियंका चौहान, सुनिता शर्मा, पुंनम यादव, अनिता वर्मा, सुशीला फुलमति, सिया शर्मा, नेहा पाटीदार, सुशीला पाटीदार, रेखा प्रजापत, ललिता भटनागर, उर्मिला पुरोहित, तनु यज्वानी श्रीमती परमार, उषा मोर्य आदि कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे इन सभी के द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर व पार्षद श्रीमती गुजरिया का स्वागत किया गया।
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने इस मौके पर कहा कि नपा परिषद मंदसौर नगर में लगभग 30 स्थानों पर हाईमास्क लाईट लगाने जा रही है इन 30 में से 10 स्थान पर लाईट लग चुकी है शेष 20 स्थानो का चयन कर अन्य स्थानो पर भी हाईमास्क लगाने का काम नपा परिषद आगामी समय मे करेगी।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती सुनीता गुजरिया ने कहा कि वार्ड क्रमांक 21 में जहां हाईमास्क लाईट लगी है वहां का क्षेत्र दुधिया रोशनी से जगमगा उठा है नपा परिषद अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर को मैं इसके लिये धन्यवाद देती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}