समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 13 मई 2026 रविवार

/////////////////////////////////////////////////
सिंहस्थ मद से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की तैयारियों को लेकर
राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. दीक्षित के साथ नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने किया स्थल निरीक्षण, कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश
मन्दसौर। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मंदसौर नगर को सिंहस्थ मद से 13 करोड़ रू. की राशी शिवना नदी पर होने वाले विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्राप्त हुई है। काश्तकार होटल के नीचे शिवना के तट से लेकर पशुपतिनाथ मंदिर की नई पुलिया तक रोड़ के समानांतर कई विकास कार्य सिंहस्थ मद के अंतर्गत होने जा रहे है। कल शनिवार को इन्हीं कार्यों को प्रारंभ करने के पहले नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, नपा सभापतिगणों, पार्षदगणों के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय सुराना, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, जिला मंत्री रानू भावसार, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवा, पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी, नपा सभापतिगण निर्मला नरेश चंदवानी, निलेश जैन, रमेश ग्वाला, भाजपा मण्डल महामंत्री बंशी राठौर, अमन फरक्या, पार्षदगण आशीष गौड़, दलपतसिंह डांगी, नगेन्द्रसिंह चौहान, राकेश भावसार, दीपक गाजवा, युसुफ गौरी, भाजपा नेता नरेश चंदवानी, अनिल गुप्ता, राजेश गुर्जर, पप्पूसिह झाला, प्रदीप सोनी, गुड्डू भाई चने वाले, अफजल हुसैन शाह, नपा उपयंत्री रोहित कैथवास, नपा कर्मचारी अर्जुन बामनिया सहित कई गणमान्य नागरिकगण भी साथ थे। राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. दीक्षित से नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में निरीक्षण करते हुए चर्चा की और नपा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने इलेक्ट्रानिक मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंहस्थ मद से जो 13 करोड़ रू. की राशी नगरपालिका को प्राप्त हुई है उससे शिवना नदी के तट पर जो काम होंगे उससे पूरे मंदसौर नगर का विकास परीलक्षित होगा। मैं इस राशी की स्वीकृति कराने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री व प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय का आभार व्यक्त करता हूॅ। आज हमने नगरपालिका परिषद के आग्रह पर निरीक्षण किया है यहां जो काम होने जा रहे है वे नगर के विकास के लिये महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस विकास कार्य के अंतर्गत देा स्थानों पर पार्किंग स्थल, दो स्थानों पर घाट का निर्माण एवं रोड़ के दोनों साइड पाथ वे निर्माण का कार्य होगा। इससे शिवना नदी के तट की सुंदरता बड़ेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष पं. दीक्षित ने कहा कि नगरपालिका सिंहस्थ मद से जो काम करा रही है उसके लिये प्रदेश की भाजपा सरकार बधाई की पात्र है उन्होंने 13 करोड़ रू. की राशी नगरपालिका को दी है। नगरपालिका परिषद मंदसौर ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर लगभग दो-तीन वर्षों पूर्व ही मध्यप्रदेश शासन को भेजी थी। नगरपालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर मुख्यमंत्रीजी ने यह राशी स्वीकृत की है। इसके लिये मैं मंदसौर जिले के सभी जनप्रतिनिधियो को मैं बधाई देता हूॅॅ।
नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने बताया कि सिंहस्थ मद के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंदसौर को 13 करोड़ रू. की राशि प्राप्त हो रही है इस राशि के अंतर्गत काश्तकार होटल के नीचे शिवना नदी के तट से लेकर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की नयी पुलिया तक विभिन्न निर्माण कार्य किये जायेगे। रोड की साईड में रिटेनिंग वाल बनेगी। शिवना नदी के तट पर रोड के समानांतर जो वाल बनी है उसकी हाईट बढ़ायी जायेगी शिवना नदी के तट को सुन्दर बनाने के लिये यहां फाउन्टेन वर्क एवं विद्युत साज सज्जा का कार्य होगा तथा बैठने के लिये छतरिया (गाजीबो) बनायी जायेगी। रोड के साईड में सुन्दर पौधे लगाये जायेगे तथा रोड के साईड को बगीचे के रूप में विकसित किया जायेगा। शिवना नदी सौन्दर्यीकरण कार्य अंतर्गत घाट निर्माण एवं विद्युतीकरण का कार्य भी होगा।
————-
अभिनंदन क्षेत्र वार्ड क्र. 21 में दो स्थानों पर हुआ हाई मास्क का लोकार्पण
नपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता व क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती गुजरिया ने किया उद्घाटन
मंदसौर। कल नपा परिषद वार्ड क्रमांक 21 अभिनंदन क्षेत्र में दो स्थानों पर हाई मास्क का उद्घाटन किया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर अभिनंदन व कर्मचारी कालोनी अभिनंदन में ंनपा के द्वारा लगायी गयी हाईमास्क लाईट का नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर व नपा की क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती सुनीता गुजरिया ने स्वीच दबाकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, पार्षद प्रतिनिधि मदनलाल गुजरिया, श्याम भावसार गोविन्दसिंह चंदेल, जगदीश चंद्र भावसार, नरेन्द्र व्यास, महेश नागर, राजेन्द्र सांखला, रमेश श्रीमाल, नवीन त्रिवेदी, अनिल सांखला, राजेश जोशी, दुर्गेश पंवार, शैलेन्द्र कटलाना, बलवंत राव मोरे, अशोक लश्करी, तुलसी सांखला, मीना बैरागी, लक्ष्मी कनोजिया, सुशीला भावसार, मनीषा पुरोहित, प्रियंका चौहान, सुनिता शर्मा, पुंनम यादव, अनिता वर्मा, सुशीला फुलमति, सिया शर्मा, नेहा पाटीदार, सुशीला पाटीदार, रेखा प्रजापत, ललिता भटनागर, उर्मिला पुरोहित, तनु यज्वानी श्रीमती परमार, उषा मोर्य आदि कई गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित थे इन सभी के द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता व पार्षद श्रीमती गुजरिया का स्वागत किया गया।
नपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि नपा परिषद मंदसौर नगर में लगभग 30 स्थानों पर हाईमास्क लाईट लगाने जा रही है इन 30 में से 10 स्थान पर लाईट लग चुकी है शेष 20 स्थानो का चयन कर अन्य स्थानो पर भी हाईमास्क लगाने का काम नपा परिषद आगामी समय मे करेगी।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती सुनीता गुजरिया ने कहा कि वार्ड क्रमांक 21 में जहां हाईमास्क लाईट लगी है वहां का क्षेत्र दुधिया रोशनी से जगमगा उठा है नपा परिषद अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता को मैं इसके लिये धन्यवाद देती हूँ।
==========
ग्राम हरसोल, चंदवासा एवं लुनाहेड़ा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
मंदसौर 23 मई 2026/ जिले के ग्राम हरसोल, चंदवासा एवं लुनाहेड़ा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। शिविर में कुल 564 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान कुल ओपीडी 564 रही, जिसमें 312 पुरुष एवं 252 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 413 लोगों के एक्स-रे किए गए, जिनमें 12 एक्स-रे एब्नार्मल पाए गए। इसके अतिरिक्त 27 स्पूटम सैंपल कलेक्शन एवं 22 सीवाई टेस्ट किए गए।
स्वास्थ्य शिविर में 316 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 423 लोगों की ब्लड शुगर जांच तथा 378 लोगों की बीपी जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र भी बनाए गए तथा 20 जरूरतमंद मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी गई।
=====================
पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रारंभ
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी 29 मई तक पंजीयन कराए
मंदसौर 23 मई 26 / शिवशंकर शर्मा शा. पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर प्राचार्य द्वारा बताया गया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षिय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की कांउसलिंग आरंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 29 मई 2026 है।
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना पंजीयन संस्था में उपस्थित होकर निःशुल्क करवा सकते है। इस महाविद्यालय में 04 ब्रांच कमशः कम्प्युटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित है। विद्यार्थी मनचाही ब्रांच में पंजीयन के लिए 10वीं पास अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा अपना पासपोर्ट साईज का फोटो साथ लेकर आए।
संस्था में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार शर्मा मो.नं. 9826747125 या प्रवेश शाखा प्रभारी श्री आकाश तिवारी मो.नं. 7987519842 और श्री पुलकित जोशी मो.नं. 9424033264 से संपर्क किया जा सकता है । संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छुट और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
=============
अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु 25 जून तक करें आवेदन
मंदसौर 23 मई 26/ जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक श्रीमती अंगुरबाला भगोरा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों एवं आश्रमों में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व वर्षों के विद्यार्थियों के नवीनीकरण प्रवेश के उपरांत रिक्त सीटों पर नए विद्यार्थियों को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा।
जिले के प्रत्येक विकासखंड में कुल 36 अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावास एवं 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रावास/आश्रम संचालित हैं। इनमें उत्कृष्ट छात्रावास (कक्षा 9 से 12), सीनियर छात्रावास (कक्षा 9 से 12), जूनियर छात्रावास (कक्षा 6 से 8) तथा विकासखंड मंदसौर एवं सीतामऊ में महाविद्यालयीन छात्रावास (कॉलेज स्तर) शामिल हैं।
विद्यार्थियों का चयन प्राप्तांक एवं निवास स्थान से छात्रावास की दूरी के आधार पर नियमानुसार किया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित छात्रावास में 25 जून 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।
================
गीता-भारती निःसंदेह एक अद्भुत धार्मिक दुर्लभ रचना: पंडित कैलाशचंद्र भट्ट




