मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ
भाजपा सीतामऊ ग्रामीण मंडल में शक्ति केंद्र की बैठक एवं टिफ़िन पार्टी संपन्न

भाजपा सीतामऊ ग्रामीण मंडल में शक्ति केंद्र की बैठक एवं टिफ़िन पार्टी संपन्न
सालरिया – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिले के निर्देशानुसार भाजपा सीतामऊ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार के नेतृत्व में शक्ति केंद्र खेता खेड़ा की बैठक एवं टिफ़िन पार्टी प्रेम गिर गोस्वामी के कुए पर संपन्न हुई जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रत्येक बूथ के के प्रभारी नियुक्त किए गए एवं आगामी कार्य योजना तैयार की गई इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी पालक संयोजक सहसंयोजक बुथ अध्यक्ष बी एल ए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे



