बेटी के जन्मदिन पर पिता ने दिया समाजसेवा का अनूठा उपहार

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने दिया समाजसेवा का अनूठा उपहार
संवाददाता- सतीश शर्मा
गरोठ। भारत विकास परिषद शाखा गरोठ के सचिव हेमन्त पाटीदार ने बताया कि आज के दौर में जहां जन्मदिन समारोह केवल उत्सव तक सीमित रह जाते हैं, वहीं एक पिता ने अपनी बेटी के जन्मदिन को जनसेवा से जोड़कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। बेटी के जन्मदिवस के अवसर पर भा वि परिषद के सदस्य श्री विमल जी धनोतिया द्वारा जनकल्याण हेतु मेडिकल उपकरण जिसमें मेडिकल बेड,कमोड चेयर कॉमेट स्टूल, एयर बेड, न्यूबॉलाइजर मशीन, व्हील चेयर आदि उपकरण भा वि परिषद को भेंट किये जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर हेमन्त पाटीदार ने कहा कि सेवा और संस्कार का यह संगम समाज के लिए अनुकरणीय है। परिवार की इस पहल से मानव सेवा का संदेश प्रसारित हुआ तथा लोगों ने इसकी सराहना की।
विमल जी ने बताया कि बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों की सहायता हेतु मेडिकल उपकरण प्रदान करने का निर्णय लिया गया। उनका मानना है कि खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब वे समाज के काम आएं।
श्री राजेश चौधरी ने आभार प्रदर्शन करते हुवे परिवार के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक प्रेरणा देते हैं।
यह आयोजन केवल जन्मदिन उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का प्रेरणादायी संदेश बन गया। शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश पाटीदार द्वारा शाखा की ओर से विमल जी स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी,संरक्षक डॉक्टर संजय पंजाबी,अध्यक्ष सुरेश पाटीदार,सचिव हेमंत पाटीदार , कोषाध्यक्ष सोहन सोनी,मुकेश धनोतिया, राजेश चौधरी दशरथ पाटीदार अनिल घोड़ा, राजेश मांदलिया ,महेश मांदलिया महेंद्र शर्मा, महेंद्र जैन ,अशोक गुप्ता,राजेश चौधरी सर,कैलाश घड़ियां, सत्यनारायण घड़ियां, कैलाश चौधरी, संजय मांदलिया, सुरेश मांदलिया , दीपक सेठिया, राधेश्याम रत्नावत, अतुल मौर्य, पवन मोदी, जुगल किशोर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



