Uncategorizedमंदसौरमंदसौर जिलासेवा
शिवना शुद्धिकरण जनअभियान 124वें दिन भी जारी, नदी से निकाली गई 1 ट्राली गंदगी व गाजर घास

शिवना शुद्धिकरण जनअभियान 124वें दिन भी जारी, नदी से निकाली गई 1 ट्राली गंदगी व गाजर घास
मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण जनअभियान के 124वें दिन सभी श्रमदानियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ श्रमदान किया। अभियान के तहत भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पास बने घाट की सफाई की गई तथा नदी किनारे फैली गाजर घास को भी हटाया गया। इस दौरान नदी से एक ट्राली कचरा एवं अपशिष्ट सामग्री निकाली गई।शिवना शुद्धिकरण अभियान के मीडिया प्रभारी श्री राजनारायण लाड़ ने बताया कि शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह जनअभियान लोकप्रिय विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में 1 मई 2025 से प्रारंभ किया गया था। उस समय शिवना नदी जलकुंभी और गंदगी से पूरी तरह प्रभावित थी। विधायक श्री जैन के नेतृत्व में लगातार 49 दिनों तक चले श्रमदान और आमजन के सहयोग से नदी को जलकुंभी मुक्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद गर्मी, बारिश और सर्दी जैसे हर मौसम में यह अभियान निरंतर प्रत्येक रविवार को चलता रहा। वर्तमान में 1 मई 2026 से प्रतिदिन श्रमदान किया जा रहा है, जो 24 मई तक जारी रहेगा। इसके पश्चात अभियान पुनः प्रत्येक रविवार को निरंतर संचालित किया जाएगा । श्री लाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस अभियान में 50 हजार से अधिक लोगों ने श्रमदान किया है तथा 1300 से अधिक ट्राली जलकुंभी, गाद, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री नदी से निकाली जा चुकी है । उन्होंने कहा कि यह अभियान विधायक श्री विपिन जैन के दृढ़ संकल्प और आमजन के सहयोग से सफल हो रहा है और यह अभियान अभी थमने वाला नहीं है शिवना नदी को पूर्ण रूप से स्वच्छ, साफ और निर्मल बनाने तक यह जनअभियान निरंतर जारी रहेगा ।
श्री लाड़ ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 124वे दिन श्रमदान करने वालों में समाज सेवियों में सर्वश्र हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,राकेश जैन पिंटू ,महिला नेत्रीयों सुश्री इष्टा भाचावत,राखी सत्रावाला,कौशल्या त्रिवेदी,नीमच से नेपालसिंह परिहार,सेजपुरिया गांव से सुरेश मालवीय लिम्बाखेड़ी गांव से सुनील खिंचावत कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,रईस खान पटवारी, मनोहर नाहटा,संजय नाहर,विश्वास दुबे, राजेश फरक्या,साबिर इलेक्ट्रिशियन,रमेश ब्रिजवानी,अजय सोनी,महेश गुप्ता,मंगल गवली,गोविंद सुरा,राकेश सेन,विजयसिंह सिसोदिया,अंसार मेव,सोहनलाल धाकड़,अकरम खान,संजय बारेट,जयेश पालीवाल,योगेंद्र गौड़, मोहम्मद आसिफ अंसारी,दुर्गेश चंदेल,शिवशंकर सोलंकी,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़,प्रिंस सत्रावाला,कनिष्क सोनी आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।



