नीमचमध्यप्रदेश

नीमच बना मालवा का इंडस्ट्रियल वाइब्रेंट हब, 2500+ को मिला रोजगार

डेनिम, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और ग्रीन एनर्जी से मिली नई पहचान

रोजगार आधारित विकास मॉडल’ से निवेश और रोजगार दोनों में तेजी

*नीमच*

*डॉ बबलु चौधरी*

मालवा अंचल के नीमच जिले ने पिछले ढाई साल में औद्योगिक विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वह इसे प्रदेश के उभरते मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित कर रही है। झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र इस बदलाव का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है। फिलहाल यहां 44 औद्योगिक इकाइयां पूरी तरह उत्पादन में हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र में ही करीब 2500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल चुका है।


*टेक्सटाइल-डेनिम सेक्टर में सबसे बड़ा निवेश*
जिले में सबसे बड़ा निवेश टेक्सटाइल और डेनिम सेक्टर में है। झांझरवाड़ा में स्वराज सूटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 400 करोड़ की लागत से विशाल डेनिम यूनिट लगाई है, जहां 400 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। विश्वेश्वरा डेनिम प्राइवेट लिमिटेड भी 135 करोड़ के निवेश से कपड़ा एवं परिधान निर्माण इकाई विकसित कर रही है। मोरवन क्षेत्र में सुविधि रेयांस की 329 करोड़ लागत की इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल मिल निर्माणाधीन है, जिससे लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ओर्टेक्स प्रोसेसर की क्लोदिंग यूनिट भी उत्पादन कर रही है।
*झांझरवाड़ा फुल, अब चीताखेड़ा में नया इंडस्ट्रियल एरिया*
झांझरवाड़ा में दो सौ से अधिक प्लॉट हैं और सभी का आवंटन हो चुका है। एमपीआईडीसी द्वारा अब चीताखेड़ा में 186 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। राजस्थान और गुजरात से जुड़ी भौगोलिक स्थिति के कारण यह क्षेत्र लॉजिस्टिक हब के रूप में भी उभर रहा है। टेक्सटाइल, गारमेंटिंग और डेनिम सेक्टर में इसे भीलवाड़ा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह भीलवाड़ा से मात्र 120 किमी दूर है। भीलवाड़ा की कई प्रमुख इकाइयां विस्तार के लिए नीमच का रुख कर रही हैं।
*ग्रीन एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग में भी ग्रोथ*
नीमच अब ग्रीन इंडस्ट्री और वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मालवा पेट्रो प्रोडक्ट्स, एमपी ग्रीनरिज़, नंदीराज एग्रो प्रोडक्ट्स, ओसवाल एथेनॉल और धनुका बायोटेक जैसी कंपनियां यहां यूनिट लगा चुकी हैं। झांझरवाड़ा में फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग उद्योगों की भी मजबूत उपस्थिति है। जैन एग्रो प्रोडक्ट्स, इनाया एग्रो फूड्स, शकील एंड ब्रदर्स और सरकार ट्रेडिंग कंपनी खाद्य पैकेजिंग में सक्रिय हैं। रिद्धि सिद्धि पैकिंग कार्डबोर्ड बॉक्स निर्माण कर रही है, जबकि देशना इंडस्ट्रीज अजवाइन ऑयल उत्पादन और विनी प्रोडक्ट्स अजवाइन ग्रेडिंग का कार्य कर रही है।

*सीएम डॉ. यादव की नीतियों से उद्योगों को गति*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निवेश आधारित विकास मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। प्रक्रियाओं का सरलीकरण, भूमि आवंटन में तेजी, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का असर जिलों में स्पष्ट दिख रहा है। “रोजगार आधारित विकास” और “उद्योग-गांव कनेक्ट” की सोच से जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।
*वर्सन*
एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौड़ का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्योग हितैषी सोच और तेज फैसलों का ही परिणाम है कि नीमच आज मालवा के बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभर रहा है। झांझरवाड़ा में सभी प्लॉट्स का आवंटन हो चुका है और हमें लगातार नए निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। चीताखेड़ा का नया औद्योगिक क्षेत्र नीमच को प्रदेश के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में नई पहचान देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}