मंदसौर जिलासीतामऊ
नपं सभापति सोनगरा ने किया आंगनवाड़ीयों का निरीक्षण, सरकार कि योजनाओं और व्यवस्थाओं कि ली जानकारी

नपं सभापति सोनगरा ने किया आंगनवाड़ीयों का निरीक्षण, सरकार कि योजनाओं और व्यवस्थाओं कि ली जानकारी
सीतामऊ। नगर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आगवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को प्रातः नगर परिषद् सभापति विवेक सोनगरा द्वारा जाकर औचक निरीक्षण किया गया एवं नगर के वार्ड 05,06,07,08, में आंगनवाड़ी केंद्रों पर शासना की जनकल्याणकारी योजनाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र पर होने वाली जनहित विभिन्न गतिविधियों, कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी, उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति हितग्रहियों के संबधित रिकॉर्ड रजिस्टर अवलोकन, बच्चों को वितरण होने वाले भोजन नाश्ता की गुणवत्ता देखी, बच्चों की शिक्षा पाठशाला, बच्चों से परिचय संवाद किया, आंगनवाड़ी केंद्र पर आवश्यकता वाली सामग्री एवं विभिन्न कमियों की जानकारी ली जिन केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका बहनों के ड्रेस कोड में नहीं होने पर उन्हें ड्रेस कोड में रहने एवं आंगनवाड़ी की नियमानुसार प्रणाली पर कार्य करने हेतु कहा,एवं महिला बाल विकास सीतामऊ अधिकारी रमेश आर्य एवं नगर सुपरवाइजर कल्पना देतरिया, से कॉल पर बात कर जानकारी ली ,समाधान करने हेतु कहा एवं नगर आंगनवाड़ी केंद्रों की विभिन्न आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया, मेरे द्वारा अतिशीघ्र विभागीय स्तर पर जिला अधिकारी से संपर्क कर जनहित आंगनवाड़ी केंद्रों के सर्वांगीण विकास कार्यों जनसमस्याओं के उचित समाधान का पत्र यथा संभव प्रयास किया जायेगा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका बहने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिसकी सराहना करी।इस अवसर सीतामऊ नगर परिषद् सभापति विवेक सोनगरा पर आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता रीना ग्वाला, किरण सांखला, शमीम बी, आंगनवाड़ी केंद्रों की सहायिका बहने ,नगर वार्ड क्षेत्रों के छोटे बच्चों हितग्रहियों, वरिष्ठजन माताएं बहने वार्डवासी नागरिकगण उपस्थित रहे।



