आध्यात्ममंदसौरमध्यप्रदेश

विवेकवान व्यक्ति ईश्वर से सिर्फ भक्ति की कामना करता है – केशवानंद जी महाराज

विवेकवान व्यक्ति ईश्वर से सिर्फ भक्ति की कामना करता है – केशवानंद जी महाराज

मंदसौर। पुरूषोत्तम (अधिक) मास के अवसर पर केशव सत्संग भवन, खानपुरा में पुरूषोत्तम (अधिक) मास के शुभ अवसर पर पूज्य पाद केशवनानंद जी महाराज चिन्मय मशीन आकोला ने नारद भक्ति सूत्र पर आधारित दिव्य प्रवचनों का आयोजन प्रात: 8.30 बजे से 10 बजे तक हो रहा है।
दिनांक 19 मई 2026, मंगलवार को नारद भक्ति सूत्र का वाचन करते हुए केशवनानंद जी महाराज चिन्मय मशीन आकोला ने बताया कि व्यक्ति ईश्वर के पास जाता है तरह – तरह की कामनाएं लेकर लेकिन विवेकवान व्यक्ति ईश्वर से सिर्फ भक्ति की कामना करता है। व्यक्ति ईश्वर से बाहर की चीजों की कामना रखता है जो सिर्फ सुखदाई दिखाई देती है असल मे वहीं दुखदाई होती है। इसलिए सच्चा भक्त भगवान से सिर्फ प्रेम करता है और प्रेम के माध्यम से भक्ति करता है। आपने बताया कि देवर्षि नारद कहते है कि भक्ति अमृत मय होती है, इससे जीवन आनंदमय हो जाता है। भगवान से प्रेम करता उनकी भक्ति करना हमारे लिये ही अच्छा है क्योंकि एक ईश्वर ही होता है जो हमारा कभी बुरा नहीं करता। कभी हमारे मन में यह आ जाता है कि हम भगवान की इतनी उपासना करते है, पूजा करते है, आराधना करते है फिर भी हमें भगवान की कृपा नहीं मिल रही है लेकिन ऐसा नहीं होता है भगवान की भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती है।
मन को सदैव भगवान की भक्ति में लगाआें मन चंचल होता है जो साधनों के प्रति आर्कषित होता है। हमें लगता है साधनों से हमारा सुख बढेगा लेकिन ऐसा नहीं होता है यह सिर्फ भौतिक सुख होता है जो कुछ क्षण भर का होता है, असली सुख सिर्फ भगवान की भक्ति से प्राप्त होता है, इसलिए मन को भगवान में लगाओं और आनंद की अनुभूति लो। जो व्यक्ति भगवान को जान लेता है वह स्वत: ही भगवान का भक्त बन जाता है और उसे भगवान से कुछ मांगने की आवश्यकता हीं नहीं पड़ती। मन को स्थिर रख भगवान में लीन कर दो।
केशव सत्संग भवन ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीशचंद्र सेठिया और कारूलाल सोनी ने बताया कि हर बार पुरूषोत्तम (अधिक) मास के दोरान संतो का आगमन होता है जिनके प्रवचनों का लाभ धमार्लुजन लेते है। इस बार पुरूषोत्तम (अधिक) मास के दौरान पूज्य पाद 1008 केशवनानंद जी महाराज अकोला के मुख से प्रतिदिन 17 मई रविवार से प्रात: 8.30 बजे से 10 बजे तक नारद भक्ति सूत्र दिव्य प्रवचनो का वाचन हो रहा है जिसमें नगर की धर्मप्रेमी जनता अधिक से अधिक संख्या में लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}