समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 20 मई 2026 बुधवार

जनसुनवाई में 145 आवेदन पर हुई सुनवाई
रतलाम : मंगलवार, मई 19, 2026,

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने अधिक समय से लंबित आवेदनों पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 145 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक हीरालाल पिता गणपत निवासी ग्राम बडौदा ने बताया कि उनकी भूमि के सीमांकन हेतु लगातार 2 वर्षो से संबंधित कार्यालय में आवेदन देने के पश्चात भी आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार नामली को निर्देशित किया । आवेदक भागीरथ पिता हिरालाल निवासी ग्राम धराड ने बताया कि उन्हें लीवर संबंधित बीमारी है जिसके इलाज एवं दवाईयों में सारी कमाई खर्च हो जाती है जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक ईश्वरलाल निवासी माननखेडा तहसील पिपलौदा ने भूमि सर्वे रिकॉर्ड में पिता के नाम को सुधारने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक परमानंद निवासी ग्राम अरनिया पिथा तहसील जावरा ने उनके होटल के सामने स्थित गुमटियों को हटाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया।
===============
कर्नल मोहित कुमार जैन, निदेशक, आर्मी भर्ती कार्यालय, महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती के लिए मार्गदर्शन दिया गया
रतलाम : मंगलवार, मई 19, 2026

21 म.प्र. बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 11 मई से 20 मई तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अन्तर्गत शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, नेवीगेशन, टेन्ट पिंचिंग, कवायद, मेप रीडिंग इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी के साथ-साथ ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मोटिवेशनल एवं सुरक्षात्मक विषयो पर व्याख्यान कैडेटस को दिए जा रहे है।
19 मई को आर्मी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित कुमार जैन द्वारा शिविर में उपस्थित 550 कैडेटस को अग्निवीर भर्ती के लिए किस प्रकार तैयारी की जावे ताकि अधिक से अधिक एनसीसी कैडेटस को इसका लाभ मिल सकें। कर्नल जैन द्वारा बताया गया कि एनसीसी ’’ए’’ ’’बी’’ तथा ’’सी’’ प्रमाण-पत्र धारी को विशेष अंको का लाभ प्रदान किया जाता है। उनके द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रांरभ की गई अग्निवीर भर्ती योजना युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा एवं उज्जवल भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में चार वर्ष तक सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है जिससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं देश भक्ति की भावना का विकास होता है।
कर्नल जैन द्वारा बताया गया कि अग्निवीरों की सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन एवं आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और चार वर्ष की सेवा पूर्ण होने उन्हें सेवानिधि पैकेज भी प्रदान किया जाता है जिससे वे आगे की पढाई, व्यवसाय अथवा रोजगार में लाभ प्राप्त कर सकें। उक्त अग्निवीरों मे से अपनी सेवा के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सेना द्वारा नियमित भी किया जाता है।
इसके अलावा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न भर्तीयों जैसे पुलिस, पैरामिलिट्री सेना, शिक्षा, राजस्व तथा रेल्वे आदि में भूतपूर्व अग्निवीरों हेतु विशेष कोटा एवं सीटे प्रदान की जाती है। वर्तमान में कई बहुराष्ट्रीय कंपनीयो द्वारा भी भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए विशेष रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहै है। अग्निवीर योजना देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।
इस दौरान मेजर डॉ गोपाल भूरिया, लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सोंलंकी, सुबेदार मेजर कालीचरण, सी/ओ डॉ. विजयसिंह पुरावत, एफ/ओ जाकिर खान, एफ/ओ रेमसिंह डामोर, एस/ओ रीता माहेश्वरी, एस/ओ हरीश कुमार परिहार, एस/ओ कंवलजीत सिंह गंभीर, एस/ओ गौरव चौहान, हवलदार पी. रघु सहित पी.आई. स्टॉफ तथा कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे ।
============
रतलाम जिले में 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई जल सुनवाई में 18 शिकायतों का हुआ निराकरण
रतलाम : मंगलवार, मई 19, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार पी ओ डूडा श्री अरुण पाठक के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में “स्वच्छ जल“ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में ’जल सुनवाई’ आयोजित की गई । जल सुनवाई में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।
============
कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई
रतलाम : मंगलवार, मई 19, 2026,

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 16 मई से 26 मई तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 19 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम बिलपांक, रेन मउ, बदनारा, विकासखंड सैलाना के सालरापाडा, कोलपुरा, कुण्डा, विकासखंड बाजना के पिपलीपाडा, खेरदा, रतनगडपीठ, विकासखंड जावरा के बहादुरपुर जागीर, लालाखेडा, भुतेडा, विकासखंड आलोट के खजुरी देवडा, पिपलिया सिसोदिया, रजला विकासखंड पिपलोदा के हतनारा, नांदलेटा, बडायला माताजी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
20 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम धामनोद, पंचेड, डेलनपुर विकासखंड सैलाना के सेरा, बेडदा, आम्बापाडा विकासखंड बाजना के छावनी झोडिया, राजापुरा, चिकनी विकासखंड जावरा के उपलई, सादाखेडी, सरसी विकासखंड आलोट के कराडिया, बरखेडा कलां, भूतिया विकासखंड पिपलोदा के पिपलोदा, धामेंडी, बरगढ़ में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
=============



