
सीकेएनकेएच फाउंडेशन के अध्यक्ष बने प्रीतेश तिवारी – १० जून से संभालेंगे कार्यभार
नई दिल्ली,
चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के अध्यक्ष पद पर संस्था के पूर्व महासचिव प्रीतेश तिवारी का चयन किया गया है।
फाउंडेशन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 10 जून 2026 को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रीतेश तिवारी अपने 6 सहयोगी सदस्यों एवं 12 विभागों के निदेशकों के साथ अध्यक्ष पद की शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
अपने चयन पर प्रीतेश तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उन सभी सहयोगी सदस्यों की सामूहिक जीत है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि वे अपने सहयोगी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन की आर्थिक एवं सामाजिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे, ताकि फाउंडेशन और अधिक सशक्त होकर समाजहित में प्रभावी भूमिका निभा सके।
नए नेतृत्व के साथ सीकेएनकेएच फाउंडेशन संगठनात्मक एकता, आर्थिक सुदृढ़ता और सामाजिक प्रभाव के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।



